सारण के अलग-अलग गांव में पूर्व प्राचार्य और चपरासी की हदय गति रुकने से मौत, परिजनों में मातम

0

छपरा: जिले के मशरक प्रखंड क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में शिक्षा जगत से जुड़े दो शख्स की हदय गति रुकने से मौत हो गई। जिसमें परिजनों में मातम छा गया। कवलपुरा पंचायत अंतर्गत बहादुरपुर गांव में ठंड लगने के कारण स्वर्गीय देवेंद्र सिंह के 35 वर्षीय पुत्र पिंटू कुमार सिंह की हृदय गति रुक जाने से मृत्यु हो गया। पिंटू कुमार सिंह बहादुर कॉलेज में चपरासी के पद पर कार्यरत थे।वही पचखंडा गांव निवासी व चन्देश्वर मोड़ पर अवस्थित आईडिल पब्लिक स्कूल के पूर्व प्राचार्य बिनोद चौधुर की भी हदय गति रुकने से मृत्यु हो गई। दोनों ही मामलों में खबर सुनते ही घर के साथ-साथ पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

मौत की खबर सुनकर शोक व्यक्त करने वालों में बनियापुर राजद विधायक केदारनाथ सिंह, मशरक नगर पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी अमर सिंह, बहरौली मुखिया अजीत सिंह, बहादुरपुर कॉलेज के प्राचार्य सुरेंद्र पांडेय,संतोष कुमार राय, सिकंदर राय, राजकुमार राय, संतोष राय मुख्य थें।