रमाकांत पाठक का निधन, भाजपा के लिए बड़ी क्षति: भाजपा

0

परवेज अख्तर/सिवान: शुक्रवार की सुबह भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं जीरादेई विधानसभा क्षेत्र की पूर्व विधायक आशा पाठक के पति रमाकांत पाठक का पटना एम्स में उपचार के दौरान निधन हो गया. उनके निधन की सूचना मिलते हैं ही भाजपा परिवार में शोक की लहर दौड़ पड़ी. मीडिया कर्मियों से बातचीत करते हुए जिला अध्यक्ष संजय कुमार पांडे ने कहा कि पूर्व जिला अध्यक्ष रामाकांत पाठक का असामयिक निधन से मेरा व्यक्तिगत और पार्टी के लिए बहुत ही बड़ी क्षति है. पूर्व जिला अध्यक्ष रमाकांत पाठक ने सीवान भाजपा के निर्माण के लिए जिन विपरीत परिस्थितियों में पार्टी का झंडा ऊपर करने के लिए कार्य किए हैं. उसको सीवान भाजपा के एक के कार्यकर्ताओं के ऊपर आजीवन ऋण रहेगा. पूर्व जिला अध्यक्ष के निधन पर विधायक देवेश कांत सिंह, दुरौंधा विधायक करनजीत सिंह उर्फ व्यास सिंह, जिला उपाध्यक्ष राहुल तिवारी, अनुराधा गुप्ता, जिला महामंत्री प्रदीप कुमार रोज राजेश श्रीवास्तव, प्रमिल कुमार गोप, हरेंद्र सिंह कुशवाहा जिला मंत्री धनंजय सिंह, अवधेश पांडे, शशिकांत सिंह आईटी एवं सोशल मीडिया जिला संयोजक सौरभ शेखर सहित अन्य कई कार्यकर्ताओं ने दुख व्यक्त किया.

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

इधर पूर्व सांसद सह प्रदेश ओमप्रकाश यादव ने पूर्व जिलाध्यक्ष रामाकांत पाठक व दरौंदा प्रखंड के सिरसांव पंचायत के पूर्व मुखिया जाकिर हसन दिलावर उर्फ सल्लन के निधन पर शोक व्यक्त किया. जिला सीवान भाजयुमो जिलाध्यक्ष चन्द्रविजय प्रकाश उर्फ हैप्पी यादव ने भाजपा के भीष्म पितामह रामाकांत पाठक के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया. भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा नेता राजीव कुमार सिंह उर्फ बिट्टू, अतिपिछड़ा के जिलाध्यक्ष रामपुकार चौहान, राष्ट्रसृजन अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललितेश्वर कुमार, प्रधानाचार्य कृष्ण कुमार सिंह, भाजपा नेता सरोज सिंह राणा, जदयू नेता दुर्गा प्रताप उर्फ पप्पू सिंह, अंकित मिश्र आदि ने गहरा शोक व्यक्त किया है. महाराजगंज में भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष रामाकांत पाठक के निधन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने शोक व्यक्त किया है. भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष प्रफुल्ल राज पांडेय, दिलीप कुमार सिंह, अमरजीत सिंह, राहुल कुमार सिंह, शशि कुमार तिवारी, उपेंद्र तिवारी आदि शामिल थे.