सादगी व श्रद्धा के साथ याद किये गए देशरत्न

0
jdu

प्रभारी मंत्री समेत कई गणमान्य लोगों ने किया माल्यार्पण

परवेज अख्तर/सीवान:- देशरत्न एवं प्रथम राष्ट्रपति डा़ राजेंद्र प्रसाद की 135 वीं जयंती एवं सीवान जिला स्थापना की 47 वीं वर्षगांठ पर शहर स्थित राजेंद्र उद्यान व बाबू राजेंद्र प्रसाद के पैतृक आवास में स्थापित आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. सर्वप्रथम सीवान के प्रभारी मंत्री प्रमोद ने माल्यार्पण किया. इसके बाद सांसद कविता सिंह, जिला पदाधिकारी रंजीता, स्थानीय जदयू विधायक रमेश सिंह कुशवाहा, पुलिस अधीक्षक नवीन चंद झा ने देशरत्न के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. माल्यार्पण करने वालों में अधिकारीगण में क्रमशः डीडीसी सुनील कुमार, एसडीओ संजीव कुमार, पुरातत्व विभाग के सीए विक्रम झा, सहायक पुरातत्वविद अनुराग कुमार, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री राजीव कुमार सिंह उर्फ बिट्टू सिंह, बीडीओ सुनील कुमार गोंड़, सीओ अनुज कुमार, थाना प्रभारी प्रवीण प्रभाकर, चिकित्सा प्रभारी डॉ केके मिश्रा, विधान पार्षद डॉ वीरेंद्र नारायण यादव, दरौंदा विधायक कर्णजीत सिंह, पूर्व सांसद ओमप्रकाश यादव, जिला परिषद अध्यक्षा संगीता यादव, भाजपा नेता बिट्टू सिंह, पूर्व काबिना मंत्री अवध बिहारी चौधरी, मंसूर आलम, जिसू सिंह, सुधीर जायसवाल, प्रखंड प्रमुख पुष्पा देवी, मुखिया खुर्शेद अंसारी, मुखिया बलिंद्र सिंह, जिला पार्षद प्रमोद कुमार, उप मुखिया राजेश सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष सह पूर्व विधान पार्षद मनोज कुमार सिंह, जदयू के वरीय नेता सह सांसद पति अजय सिंह, जदयू जिला अध्यक्ष इंद्रदेव पटेल, राजद जिला अध्यक्ष सह पूर्व विधान पार्षद परमात्मा राम, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष रमाकांत पाठक, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष प्रो. अभिमन्यू सिंह, भाजपा नेता विनोद तिवारी, भाजपा अति प्रकोष्ठ के जिला सचिव राम पुकार चौहान, भाजपा जिला उपाध्यक्ष सरोज सिंह राणा, भाजपा नेता राहुल तिवारी, भाजपा नेता सरोज कुमार रोज, भाजपा मंडल अध्यक्ष आसनारायण सिंह, राजद प्रखंड अध्यक्ष सह पूर्व मुखिया हरेंद्र पटेल, जदयू प्रखंड अध्यक्ष राजकुमार ठाकुर, सांसद प्रखंड प्रतिनिधि सह बीडीसी अनिल सिंह, संजय सिंह, जदयू नेता व सांसद जिला प्रतिनिधि लालबाबू प्रसाद, भाजपा नेता धर्मेंद्र मिश्रा, भाजपा नेता राजेश कुमार, महात्मा भाई, राष्ट्र सृजन अभियान के राष्ट्रीय सचिव ललितेश्वर राय, पंचशील के सचिव कृष्ण कुमार सिंह, डिवाइन पब्लिक स्कूल के मैनेजिंग डायरेक्टर सुभाष चंद प्रसाद, राजकुमार पासी आदि ने माल्यार्पण किया.

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali