भाजयुमो कार्यसमिति की बैठक में विस चुनाव की तैयारी पर चर्चा

0
baithak

परवेज़ अख्तर/सिवान:
जिले के रघुनाथपुर विधानसभा क्षेत्र के राजपुर ब्रजेश पांडेय के फैक्ट्री परिसर में मंगलवार की शाम भाजयुमो कार्यकर्ताओं का रोड शो का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष दुर्गेश कुमार सिंह का भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान भाजयुमो जिलाध्यक्ष चंद्रविजय प्रकाश उर्फ हैप्पी यादव के नेतृत्व में रोड शो किया गया। मौके पर पूरा वातावरण भाजपा मय हो गया। इसके बाद आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि इस बार बिहार विधानसभा चुनाव में युवाओं का अहम योगदान है और युवाओं का जोश देखकर जिले के आठों विधानसभा में एनडीए जीत पक्की है।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत व आत्मनिर्भर बिहार, आगामी चुनाव पर युवाओं को तैयार एवं घर-घर जाकर केंद्र सरकार की योजनाओं व राज्य सरकार के विकास कार्य को जन-जन तक पहुंचाना है।बैठक में भाजयुमो जिला महामंत्री त्रिलोकी पटेल, राजेश बारी, उपाध्यक्ष अजीत कुमार, नीतीश कुशवाहा, वार्ड पार्षद सत्यम भारती, सोनू सिंह, संतोष यादव, कोषाध्यक्ष विकास कुमार यादव, मंत्री विकास उर्फ पिटू, धुरेंद्र यादव, प्रफुल्ल पांडेय, मंडल अध्यक्ष रविदीप सिंह उर्फ बड़े सिंह, रत्नेश सिंह, विजय चौधरी, अभिमन्यु पटेल, भाजयुमो जिला कार्यसमिति सदस्य सह प्रभारी मनीष सिंह, प्रणव कुमार सिंह, भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य महाराजा सिंह, रविरंजन श्रीवास्तव, राजकुमार शर्मा, छोटेलाल यादव, लक्ष्मीकांत पांडेय, मंटू सिंह, श्रवण गुप्ता, पिटू प्रसाद आदि उपस्थित थे।