डी एन सिंह बनाए गए मुफस्सिल थाना के नए इंस्पेक्टर

0

छपरा : जिले के मुफस्सिल थाना के नए थानाध्यक्ष पुलिस निरीक्षक डीएन सिंह को बनाया गया है। एसपी संतोष कुमार ने सोमवार को बताया कि तत्कालीन थानाध्यक्ष कर्मवीर सिंह को हटाए जाने के बाद से यह पद रिक्त पड़ा हुआ था। नए थानाध्यक्ष के रूप में योगदान करने के बाद डीएन सिंह ने कहा कि अपराध और अपराधियों पर लगाम कसना सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि मुफस्सिल थाना क्षेत्र की सबसे गंभीर समस्या फोरलेन पर जाम की है, जिससे निपटने के लिए व्यापक कार्ययोजना बनाकर पुलिस वालों को लगाया जाएगा और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाया जायेगा।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali
WhatsApp Image 2023-11-01 at 2.54.48 PM

उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय परिसर में शांति व्यवस्था के अलावा अपराध नियंत्रण उनकी पहली प्राथमिकता है। बताते चलें कि डीएन सिंह इसके पहले सोनपुर के थानाध्यक्ष रह चुके हैं। बिहार विधानसभा चुनाव के समय में उनकी प्रतिनियुक्ति कर दी गई थी। सिवान से वापसी के बाद मुफस्सिल थाना कमान उन्हें सौंपा गया है।