​दहेज को ले विवाहिता को किया बेघर​

0
dowry

परवेज अख्तर/ तरवारा (सिवान) :- जिले के जी. बी. नगर थाना क्षेत्र के चाड़ी सिकंदरपुर गांव निवासी मनीष सिंह की पत्नी निभा सिन्हा ने स्थानीय थाना पहुंच कर दहेज़ की मांग पूरी नहीं होने पर मारपीट कर घर से निकाल देने और मौत के घाट उतारने की नीयत से केरोसिन उड़ेलने का आरोप लगाते हुए ससुराल के अश्वनी सिंह, रूपसी कुमारी, नीरज देवी, गीता देवी एवं मंकेश्वर सिंह को आरोपित किया है। बता दें कि बड़हरिया थाना क्षेत्र के भलुआ गांव निवासी राजकिशोर सिंह के पुत्री पीड़िता निभा सिन्हा की शादी चार वर्ष पूर्ब चाड़ी-सिकंदरपुर गांव निवासी मनीष सिंह के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल के लोगों द्वारा दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा था। इसको लेकर पीड़िता ने स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज करा ससुराल के पांच लोगों को नामजद की थी जो अभी मुकदमा न्यायालय में लंबित है। इसी बीच ससुराल के लोगों ने पीड़िता को अपने विश्वास में लेकर मायके से ससुराल बुला लिए और फिर मारपीट कर घर से बेघर कर दिए। इस संदर्भ में पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष ललन कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस अनुसंधान में जुट गई है।​[sg_popup id=”5″ event=”onload”][/sg_popup]

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali