सिवान में भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष बने डॉ जितेश

0
Siwan Online banner

बधाइयों का लगा तांता

परवेज अख्तर/सिवान:- भाजपा नेता ,पूर्व जिलापरिषद उपाध्यक्ष सह दक्ष बीएससी निर्सिंग कॉलेज के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ जीतेश कुमार सिंह को सिवान भाजपा संस्कृति प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष मनोनीत होने पर भाजपा नेताओं ,शिक्षाविदों व समाजसेवियों ने बधाई दी तथा इनके नेतृत्व को प्रखर बनाने में पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया ।डॉ जीतेश को बिहार भाजपा सांस्कृतिक प्रोकोष्ठ के प्रांतीय संयोजक वरुण कुमार सिंह ने मनोनीत किया ।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

डॉ जीतेश कुमार सिंह ने कहा कि संगठन को मजबूती प्रदान करना हमारी प्राथमिकता है तथा भाजपा के नीतियों को जन जन तक पहुँचाना हमारा कर्तव्य है।उन्होंने बताया कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक संगठन है जो सबका साथ सबका विकास के नीतियों पर काम कर राष्ट्र को चौमुखी विकास के क्षेत्र में विश्व के पटल पर लाने का काम कर रही है ।

भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ संजय पांडेय, पूर्व विधान पार्षद सह भाजपा नेता मनोज कुमार सिंह , भाजपा नेता क्रमशः प्रो अभिमन्यु सिंह ,धनन्जय सिंह ,सरोज सिंह राणा ,देवेंद्र प्रसाद गुप्ता ,शिक्षाविद व समाजसेवी क्रमशः प्रो अभय कुमार सिंह ,कृष्ण कुमार सिंह ,अमित कुमार सिंह ,सुबोध सिंह ,दुर्गा प्रताप उर्फ पप्पू सिंह ,जिशु सिंह , असरफ अंसारी ,सुरेंद्र यादव ,डॉ अमित चतुर्वेदी ,डॉ रमन चतुर्वेदी ,ई अंकित मिश्रा, प्रकाश कुमार , सुनील ठाकुर ,दिलीप सिंह,मनीष दूबे ,आदित्य श्रीवास्तव, अनिल सिंह ,राजू राम आदि ने बधाई दिया ।