करंट लगने से महिला सहित दो की मौत, कोहराम

0
current

परवेज अख्तर/सिवान : जिले में रविवार को करंट से दो अलग अलग प्रखंडों में एक महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई। मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पहली घटना असांव थाना के दसपाई गांव में हुई जहां खेत में काम कर रही एक महिला पर हाईटेंशन का तार टूट कर गिर गया। घटना के बाद खेत में काम कर रहे किसानों में अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया। आसपास के लोगों ने उसे इलाज के लिए स्थानीय क्लीनिक शिवपुर लाया, जहां चिकित्सक डॉ. तार बाबू उसे मृत घोषित कर दिया। महिला का शव जब घर पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। घटना की सूचना मिलते ही काफी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए तथा परिजनों को ढाढ़स बंधाने लगे। मृत महिला दसपाई गांव निवासी विजय साहनी की पत्नी चंद्रावती देवी (45) बताई जाती है। वहीं दूसरी घटना सिसवन प्रखंड के मुबारकपुर गांव निवासी संतोष दुबे के पुत्र राजन दुबे (21) के साथ हुई। वह पंखा के तार को जोड़ रहा था तभी उसे जोरदार करंट लग गई और उसकी मौत हो गई। मामले में बताया जाता है कि राजन दुबे रविवार को घर में पंखा का तार जोड़ रहा था तभी उसे करंट लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे इलाज के लिए स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां से चिकित्सकों ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया। सिवान ले जाने के क्रम में ही रास्ते में राजन की मौत हो गई। उसके मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali