मैरवा में महिलाओं को सम्मानित कर बढ़ाया गया उत्साह

परवेज अख्तर/सिवान : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर प्रखंड के विभिन्न कार्यालयों में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें महिला सफाई कर्मी से लेकर समाजसेवी तक को सम्मानित किया गया। सम्मानित करने का उद्देश्य उनका उत्साह और आत्मविश्वास बढ़ाने आगे बढ़ते कदम और उड़ान की रफ्तार बढ़ाने के नजरिए से देखा जा रहा है।

नगर पंचायत ने दिया महिला सफाई कर्मियों को प्रशस्ति पत्र

नगर पंचायत कार्यालय में सम्मान समारोह आयोजित कर महिला कर्मियों का उत्साहवर्धन किया गया। केक काटे गए और महिला सफाई कर्मियों को प्रशस्ति पत्र दिया गया। कार्यक्रम में मुख्य पार्षद सुभावती देवी, कार्यपालक पदाधिकारी कुमारी अर्चना, वार्ड पार्षद जीनत खातून समेत कई महिला पार्षद इस कार्यक्रम में मौजूद थी। उन्होंने महिला सफाई कर्मियों और नगर पंचायत के निबंधित महिला फुटपाथ व्यवसायियों का उत्साहवर्धन करते हुए सम्मानित किया गया। ईओ ने कहा कि आज समाज के हर क्षेत्र में महिलाएं आगे-आगे देख रहे हैं। यह गर्व की बात है।

जीविका दीदियां हुईं पुरस्कृत

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सोमवार को मिलन जीविका महिला संकुल स्तरीय संघ द्वारा संगठन की दीदियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन जीविका के जिला परियोजना प्रबंधक राकेश कुमार नीरज, माइक्रो फ़ाइनेश प्रबंधक दयानंद भारती, जीविका के बीपीएम रवि प्रकाश मिश्रा ने दीप प्रज्वलित करके किया। बीपीएम रवि प्रकाश मिश्र ने कहा कि जीविका के माध्यम से महिलाएं सशक्त बन रही हैंं। समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाली कई जीविका कर्मी की पुरस्कृत भी किया गया।

462 महिलाओं ने लिया कोविड वैक्सीन

महिला दिवस के अवसर पर रेफरल अस्पताल में विशेष शिविर लगाकर 462 महिलाओं को कोविड-19 बचाव के लिए टीके लगाए गए। वैक्सीन लगवाने पहुंची महिलाओं में भी उत्साह देखा गया। इस अवसर पर आशा एनएम आंगनबाड़ी सेविका सहायिका समेत महिला स्वास्थ्य कर्मी सबसे आगे आगे दिख रही थी। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ उषा सिंह और स्वास्थ्य प्रबंधक अरविंद कुमार राय के द्वारा किया गया।

Siwan News

Recent Posts

दारौंदा: 12 लीटर शराब के साथ दो गिरफ्तार

✍️परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दारौंदा थाना की टीम ने रविवार की शाम दो गांवों में…

May 6, 2024

हसनपुरा : भूमि विवाद को ले हुई मारपीट में 19 आरोपित

✍️परवेज अख्तर/सिवान: जिले के एमएच नगर थाना क्षेत्र के डीबी गांव में भूमि विवाद को…

May 6, 2024

बड़हरिया: मतदाता वालंटियर्स को दिया गया प्रशिक्षण

✍️परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बड़हरिया प्रखंड कार्यालय सभागार में सोमवार को लोकसभा चुनाव को ले…

May 6, 2024

भगवानपुर हाट: 70 लीटर कच्चा स्प्रिट के साथ एक गिरफ्तार

✍️परवेज अख्तर/सिवान: जिले के भगवानपुर हाट थाना की टीम ने बिलासपुर बाजार में छापेमारी कर…

May 6, 2024

लकड़ी नबीगंज: प्रधानाध्यापकों के साथ बीडीओ ने बैठक

✍️परवेज अख्तर/सिवान: जिले के लकड़ी नबीगंज प्रखंड मुख्यालय स्थित बीआरसी भवन परिसर में सोमवार को…

May 6, 2024

सिसवन: हिना शहाब ने जनसंपर्क कर मतदाताओं से मांगा जीत का आशीर्वाद

✍️परवेज अख्तर/सिवान: सिवान लोकसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी हिनाशहाब ने सोमवार को सिसवन प्रखंड के…

May 6, 2024