मांगों को ले आशा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन जारी

0
hadtal of asha

परवेज अख्तर/सिवान : अपनी 12 सूत्री मांगों को ले आशा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन शुक्रवार को भी जारी रहा। आशा ने अपने-अपने स्वास्थ्य केंद्रों पर आउट डोर बाधित कर सरकार के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की। इस कारण स्वास्थ्य सेवा कुछ देर के लिए बाधित रहा। आंदर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आशा कार्यकर्ताओं ने धरना दिया। इस मौके पर आशा कार्यकर्ता अध्यक्ष माधुरी देवी रंजनी देवी, माला देवी, सुनैना देवी, लक्ष्मी देवी, माला देवी, यशोदा देवी,आशा देवी, गीता देवी, आशा दुबे, मीना देवी, सोनी देवी, सीमा देवी, सुशीला देवी, शैल देवी, उर्मिला देवी,निर्मला देवी, ज्ञांती देवी, अमृता देवी, कलावती देवी, सुनैना देवी, मिंता देवी, सोनी देवी सहित दर्जनों आशा कार्यकर्ता उपस्थित थीं। हसनपुरा प्रखंड स्थित पीएचसी परिसर में शुक्रवार को आशा दुर्गावती देवी एवं कुरियर अनिल कुमार के नेतृत्व में दर्जनों आशा कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों को ले प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी एवं स्वास्थ्य प्रबंधक को घेराव किया। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अभय कुमार ने आशा कार्यकर्ताओं से ओपीडी एवं टीकाकरण आदि में बाधा उत्पन्न नहीं करने को कही, लेकिन आशा कार्यकर्ताओं ने ओपीडी व टीकाकरण कार्य बाधित कर विरोध-प्रदर्शन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री नीतिश कुमार एवं स्वास्थ्य मंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उनका कहना था कि सरकार हमें 18 हजार मानदेय सुनिश्चित करे। नहीं तो अनिश्चित कालीन हड़ताल जारी रहेगा। इस अवसर पर मुन्नी देवी, लाडली खातून, विद्यावती देवी, किरण देवी, आशा देवी, श्रीमती देवी, नूरशबा, माया देवी,चांदतारा देवी, सुनीता देवी सहित दर्जनों आशा कार्यकर्ता उपस्थित थीं।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali