फेसबुकिया प्यार में भागकर शादी करना पड़ा महंगा, सात फेरे लेकर भेजवा दिया जेल

0
sadi

बेगूसराय: बिहार में फेसबुकिया प्यार के बाद प्रेमिका को भगा कर शादी करना प्रेमी को महंगा पड़ गया। घटना बेगूसराय की है। नगर थाने की पुलिस ने शुक्रवार की देर रात विश्वनाथ नगर में एक किराए के मकान से प्रेमी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के प्रेमी पर पड़ोसी की पुत्री का शादी के लिए अपहरण करने का आरोप लगा था। हालांकि दोनों शादी के बाद सुलह कर पति और पत्नी के रूप में रह रहे थे, लेकिन पुलिस व कानून की नजर में फरार रहने के कारण नगर थाना के दारोगा वरूण कुमार ने देर रात दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

मिली जानकारी के अनुसार प्रेमी प्रेमिका के फरार होने के बाद प्रेमिका के पिता ने नगर थाने में भादवि की धारा 166 ए के तहत कांड संख्या 180/18 दर्ज कराते हुए प्रेमी को नामजद किया गया था। पुलिस ने अनुसंधान के क्रम में प्रेमिका को बरामद कर लिया और फर्द बयान के लिए न्यायालय में प्रस्तुत कर दिया। प्रेमिका ने बरामदगी के बाद अपने स्वजनों के दबाव में प्रेमी पर जबरन अपहरण करने व शारीरिक संबंध बनाने को आरोप लगाया। जिसके कारण पुलिस ने आरोपों को सत्य पाया और प्रेमी की तलाश शुरू कर दी। इधर, आपसी रजामंदी के बाद दोनों पक्ष में आपसी सुलह हो गई और बिना जमानत कराए आरोपित अपनी पत्नी के साथ किराए के मकान में रह रहा था।

फेसबुक पर बढ़ी थी नजदीकी, भागकर की थी शादी

बताया जाता है कि लड़का और लड़की के बीच फेसबुक से नजदीकियां बढ़ी थीं। इसके बाद दोनों मिलने लगे थे। लड़का, लड़की के पड़ोस में ही रहता था। कुछ दिनों के बाद दोनों ने भागकर शादी कर ली थी। जिसके बाद स्वजनों ने उन्हें तलाशना शुरू कर दिया था। लड़की के न मिलने पर परिवार के सदस्यों ने नगर थाने ने प्राथमिकी दर्ज करा दी थी।