खरीफ महोत्सव में किसानों को दी गई खेती की जानकारी

0

परवेज अख्तर/सिवान : आत्मा के तत्वावधान में महाराजगंज प्रखंड कार्यालय तथा बसंतपुर खेल मैदान में रविवार को खरीफ महोत्सव सह कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान किसानों को कृषि तथा अनुदान से संबंधित जानकारी दी गई। साथ ही सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ उठाने के लिए किसानों को उत्साहित किया गया। महाराजगंज प्रखंड कार्यालय परिसर में रविवार को खरीफ अभियान सह कार्यशाला प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन जिला के कृषि सहायक पदाधिकारी राजीव रंजन, भगवानपुर कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. वरुण कुमार,प्रखंड प्रमुख गुलशन खातून, प्रखंड के बीडीओ रवि कुमार, पूर्व प्रमुख इम्तेयाज अहमद, प्रखंड कृषि अधिकारी हरिशंकर सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। बसंतपुर प्रखंड क्रीड़ा मैदान में रविवार को खरीफ महाभियान सह महोत्सव का उद्घाटन बीडीओ किशोर कुमार, बीएओ सूर्यकुमार राम एवं अन्य ने किया। मंच संचालन कृषि समन्वयक अरविंद कुमार उपाध्याय किया। बीडीओ किशोर कुमार ने कृषकों को दलहन, मिट्टी की उर्वरा तथा खाद और बीज के बारे में जानकारी दी गई। बीएओ ने कृषकों को रजिस्ट्रेशन कराने का आग्रह किया ताकि कृषि संबंधित अनुदान आसानी से हो सके। उन्होंने सरकार द्वारा विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। जिला कृषि परामर्शी अजय कुमार यादव ने धान की सीधी बोआई, भूमि का चयन, खेत की तैयारी, उर्वरक की मात्रा, खर पतवार नियंत्रण, फेरस सल्फेट का छिड़काव, जल प्रबंधन आदि पर विस्तार से जानकारी दी। इसके बाद किसानों की समस्याओं परचर्चा की गई तथा उनकी समस्याओं का समाधान किया गया। इस मौके पर मुखिया संदेश महतो, उप मुखिया नन्हें कुमार, बीडीसी बासदेव ठाकुर, समन्वयक सुधीर कुमार, देवेंद्र कुमार सिंह, रंजीत कुमार, देवीलाल शर्मा, कृष्णा साह, राज किशोर राय, अरुण सिंह आदि मौजूद थे। महाराजगंज में सहायक जिला कृषि पदाधिकारी ने किसानों से कहा कि वे किसान रसायनिक उर्वरकों से बचें। खाद के लिए ढैंचा, मूंग आदि की फसल लगाकर मिट्टी को पलट दें। इस मौके पर कृषि वैज्ञानिक वरुण कुमार, कृषि समन्वयक धर्मेंद्र कुमार सिंह, छंदेश्वर चौधरी,किसान रामप्रसाद सिंह कुशवाहा, पूर्व प्रमुख गणेश प्रसाद, रामएकबाल प्रसाद, भूली राम, रमेश प्रसाद, रामनरेश भगत समेत किसान सलाहकार भी उपस्थित थे।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali
WhatsApp Image 2023-11-01 at 2.54.48 PM

किसानों का आरोप, धोखा कर रहा विभाग

किसान गणेश प्रसाद, रामप्रसाद सिंह कुशवाहा, उमेश प्रसाद आदि किसानों का कहना था कि बिना प्रचार-प्रसार के ऐसे कार्यक्रम किसानों के साथ धोखा है। अधिकारी सिर्फ अपना कोरम पूरा कर जेब भरने के फिराक में रहते हैं।[sg_popup id=”5″ event=”onload”][/sg_popup]