सीओ व थानेदार पर पथराव मामले में 65 लोगों पर प्राथमिकी

0
fir

परवेज़ अख्तर/सिवान : जिले के सिसवन थाना के कौली छपरा गांव में शनिवार की शाम भूमि विवाद की जांच करने गए सीओ एवं थानेदार पर पथराव तथा अंचल गार्डों की पिटाई के मामले में सीओ इंद्रवंश राय के आवेदन पर रविवार को सिसवन थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। इसमें 15 लोगों को नामजद तथा 50 अज्ञात अभियुक्त बनाया गया है। घटना में घायल अंचल गार्ड अशोक सिंह ने बताया कि वे लोग भूमि विवाद की जांच के सिलसिले में कौली छपरा गए थे तभी कुछ शरारती तत्वों ने लाठी-डंडे एवं पत्थर से हमला कर दिया। हमले को देख पुलिस को भागना पड़ा। भागने के दौरान अशोक सिंह गिर गए तभी ग्रामीणों ने उनकी जमकर पिटाई कर दी जिससे वे बेहोश हो गए। ग्रामीणों ने मरा समझ छोड़ दिया। तब वे विशुनपुरा महानगर होते हुए भाग कर अस्पताल पहुंचे। इस घटना में दो ग्रामीणों के घायल होने की सूचना है। इसे लेकर शत्रुघ्न साह ने गांव के ही 18 लोगों को नामजद किया है।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali