दारौंदा के लोपर गांव में श्राद्धकर्म में शारीरिक दूरी का पालन नहीं करने के मामले में प्राथमिकी

0
social distance

परवेज अख्तर/सिवान : जिले के दारौंदा प्रखंड के लोपर गांव में 21 फरवरी को हुए श्राद्धकर्म में अधिक भीड़ होने एवं शारीरिक दूरी का पालन नहीं करने के मामले में बीडीओ दिनेश कुमार सिंह के बयान पर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई हैं। दर्ज प्राथमिकी में लोपर निवासी विवेका सिंह को आरोपित किया गया है। विदित हो कि 21 फरवरी को रामबहादुर सिंह का श्राद्धकर्म था, जिसमे पूरे गांव के लोगों ने भोज खाया था। श्राद्धकर्म का भोज खाने से करीब 200 से अधिक लोग बीमार हो गए थे। इसके बाद लोगों के बीमार होने की खबर सुनकर प्रशासनिक खेमे में हड़कंप मच गया था।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali
WhatsApp Image 2023-11-01 at 2.54.48 PM

इस पर महाराजगंज एसडीओ रामबाबू कुमार के आदेश पर जांच टीम गठित कर मामले की जांच की जिम्मेदारी बीडीओ दिनेश कुमार सिंह, सीओ पारसनाथ राय, थानाध्यक्ष अजीत कुमार सिंह एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम को सौंपा गया था। मामले की जांच के दौरान पाया गया कि राम बहादुर सिंह का निधन सामान्य रूप से हुआ था। जिसका श्राद्धकर्म उनके बड़े पुत्र विवेका सिंह द्वारा कराया गया था। इस दौरान दो सौ से अधिक लोगों ने भोजन किया। भोजन करने से करीब सौ से अधिक लोग प्रभावित हुए है, जिनमें सामान्य लक्षण जाड़ के साथ बुखार, शरीर दर्द, सिर दर्द, उल्टी, दस्त, चक्कर आदि देखा गया है। पीड़ितों का इलाज सरकारी एवं निजी अस्पताल में किया गया। इस दौरान अप्रिय घटना की सूचना नही थी।