बीडीसी के घर पर फायरिंग मामले में प्राथमिकी

0
firing

परवेज अख्तर/सिवान : जिले के दारौंदा थाना क्षेत्र के बगौरा बीडीसी अमित कुमार सिंह उर्फ भीम सिंह के घर पर हुई फायरिंग के मामले मे छपरा जिला के रसूलपुर थानाध्यक्ष संजय कुमार यादव ने दारौंदा थाना कांड संख्या 91/18 में प्राथमिकी दर्ज कराई गई हैं। छपरा जिले के रसूलपुर थानाध्यक्ष संजय कुमार यादव ने दारौंदा थाने में प्राथमिकी में कहा है कि रसूलपुर थाना कांड संख्या 63/18 के नामजद अभियुक्त दारौंदा थाना के बगौरा निवासी अमित कुमार सिंह उर्फ भीम सिंह को गिरफ्तार करने एकमा थानाध्यक्ष अनुज कुमार सिंह, जनता बाजार थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार और दारौंदा थाना के सअनि दिनेश शर्मा पुलिस बल के साथ छापेमारी की। पुलिस ने भीम सिंह को गिरफ्तार कर लिया। भीम सिंह के परिजन प्रदीप सिंह, राजीव सिंह और संदीप सिंह पुलिस से गालीगलौज तथा फायरिंग कर भीम सिंह को छुड़ा लिए। आत्मरक्षा में जनता बाजार थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार ने दो राउंड गोली चलाई। ऐसी प्राथमिकी दर्ज होने से क्षेत्र मे तरह-तरह की अटकलें लगनी तेज हो गई है।[sg_popup id=”5″ event=”onload”][/sg_popup]

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali