पथराव मामले में 48 नामजद व सौ अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज

0
police

परवेज अख्तर/सिवान : जिले के रघुनाथपुर प्रखंड मुख्यालय में बुधवार को बेलवार निवासी दहारी कोहार के 25 वर्षीय पुत्र कमल पंडित की सड़क दुर्घटना में मौत की घटना के बाद पत्थरबाजी और लाठी चार्ज की घटना के दूसरे दिन गुरुवार को बाजार में जवानों ने गश्त किया। कई जगह फ्लैग मार्च किया गया। पुलिस ने घटनास्थल से ट्रक, साइकिल एवं बाइक जब्त कर थाना लाया है।bikes पुलिस पर पथराव के मामले 48 नामजद व सौ अज्ञात पर मामला किया है। थानाध्यक्ष संजीव कुमार रंजन ने अपने बयान में 48 लोगों पर नामजद तथा सौ अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज कराया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। उन्होंने बताया कि प्रदर्शनकारियों द्वारा पथराव में तीन-चार पुलिस जवान भी घायल हो गए थे। वहीं एसपी नवीन चंद्र झा ने बताया कि इस मामले में बताया कि मामला दर्ज हो गया है। इसमें सात लोगों की गिरफ्तारी हुई है। वीडियो फुटेज के आधार पर प्रदर्शनकारियों की पहचान की जा रही है जिनकी गिरफ्तारी शीघ्र कर ली जाएगी।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali