भूमि विवाद में फायरिंग मामले में आठ पर प्राथमिकी, दो को जेल

0
FIR

परवेज़ अख्तर/सिवान:
जिले के पचरुखी थाना क्षेत्र के आलापुर गांव में शुक्रवार को भूमि विवाद को ले दो पक्षों में हुई झड़प के दौरान हुई पत्थरबाजी व फायरिग मामले में आठ लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। ज्ञात हो कि शुक्रवार की दोपहर एक पक्ष के श्यामदेव सिंह एवं धनंजय सिंह तथा दूसरे पक्ष के सत्येंद्र सिंह के बीच भूमि विवाद को ले झड़प हुई थी। दोनों तरफ से ईंट-पत्थर भी चले थे। इस दौरान एक पक्ष द्वारा फायरिग की गई थी।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच दो खोखा बरामद किया था तथा दो लोगों को हिरासत में लिया था। इस मामले में धनंजय सिंह ने थाने में आवेदन देकर गांव के ही अभिषेक सिंह, प्रवीण सिंह, सुधीर सिंह, नागेंद्र सिंह, सत्येंद्र सिंह, चंद्रशेखर सिंह, हरिवंश सिंह तथा दीपक सिंह के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। इस मौके पर पुलिस ने हिरासत में लिए गए प्रवीण सिंह एवं सत्येंद्र सिंह को शनिवार को जेल भेज दिया। समाचार प्रेषण तक पुलिस घटनास्थल पर कैंप कर रही थी। थानाध्यक्ष रितेश कुमार मंडल ने बताया कि अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी को ले छापेमारी की जा रही है।