Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

घर में रखे दीये से लगी आग, लाखों के सम्पति जलकर खाक

परवेज अख्तर/सिवान:- जिले के एम एच नगर थाना क्षेत्र के अरंडा में रविवार की रात्रि अरंडा निवासी मीना देवी पति मुकेश शर्मा के घर आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि पल भर मेंं ही लाखो का सामान जलकर खाक हो गया। वही आस-पड़ोस के लोगों के प्रयास से आग पर काबू पाया गया। बताया जाता है कि घर में मिट्टी के दीया को चूहा के द्वारा गिरा देने से घर में आग लग गई। जिसमें एक चौकी, कपड़ा, नया टीवी, लगभग 80 हजार के सोना-चांदी के गहने, 4 कम्बल, लगभग 50 किलों अनाज, सेलिंग फैन सहित 15 हजार नगद सहित 2 लाख का समान जलकर खाक हो गया। वही पीड़ित के तीन बच्चें आशु 18 वर्ष, निरशु 15 वर्ष व राजेश 12 वर्ष है। वही बच्चों का कहना है माँ मीना देवी किसी के घर झाड़ू, पोछा- बर्तन करती है। पति 5 वर्ष से घर से लापता है। पीड़ित परिवार के सामने रोजी रोटी और छत का संकट खड़ा हो गया है। वही अरंडा उपमुखिया वृजानंद शर्मा ने इस दुख की घड़ी में पीड़ित परिवार को ढांढ़स व सांत्वना व्यक्त की। मौके पर धीरज मिश्र, महताब आलम, हसन राजा, सरफराज आलम, अमित मिश्र, अमित कुमार गुप्ता, सोनू कुमार शर्मा सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

बड़हरिया: वेतन नहीं मिलने से आर्थिक संकट से जूझ रहे सफाई कर्मी

परवेज अख्तर/सिवान: बड़हरिया नगर पंचायत के सफाई कर्मियों को दो माह से वेतन नहीं मिलने…

April 23, 2024

महाराजगंज: संगीतमय सुंदरकांड पाठ से वातावरण हुआ भक्तिमय

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के महाराजगंज प्रखंड के बंगरा गांव स्थित रघुवीर सिंह पुस्तकालय सह वाचनालय…

April 23, 2024

आंदर: भगवान राम के आदर्शों पर चलने से ही मानव का कल्याण संभव : रेखा

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के आंदर प्रखंड के छजवा गांव में चल रहे प्रतिष्ठात्मक श्रीरुद्र महायज्ञ…

April 23, 2024

दारौंदा: बुजुर्ग व दिव्यांग मतदाताओं के बीच प्रपत्र 12 घ का वितरण शुरू

परवेज अख्तर/सिवान: दारौंदा लोकसभा चुनाव में छठे चरण में 25 मई को मतदान होना है।…

April 23, 2024

आंदर: युवक की हत्या मामले में आर्केस्ट्रा संचालक समेत दो को जेल

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के आंदर थाना क्षेत्र के गायघाट गांव स्थित जितरा बाबा स्थान के…

April 23, 2024

महाराजगंज: डीएम-एसपी ने किया डिस्पैच सेंटर का निरीक्षण

परवेज अख्तर/सिवान: लोकसभा चुनाव को लेकर जिलाधिकारी मुकुल कुमार गुप्ता एवं एसपी अमितेश कुमार ने…

April 23, 2024