भगवानपुर में भूमि विवाद में दो महिला सहित पांच घायल, एक रेफर

0
bhumi vivad

परवेज अख्तर/सिवान : जिले के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के शकरपुर टोला में शुक्रवार की शाम भूमि विवाद को ले दो पक्षों में हुई मारपीट में एक ही परिवार की दो महिला सहित पांच लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। घायलों में तारा महतो, उनकी पत्नी कांति देवी, पुत्री सरोज कुमारी, पुत्र राजू महतो तथा भतीजा चंदन कुमार शामिल हैं। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां कांति देवी की स्थिति की गंभीरता को देखते हुए चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया। घायल कांति देवी के आवेदन पर प्रदीप महतो, मिंटू महतो, दिल कुमार महतो, सनोज महतो, अनुज महतो, रमाशंकर महतो, दिलीप कुमार साह, रंजय महतो, दीपक साह, मुन्ना साह, ललिता देवी को आरोपित किया गया है, जिसमें मारपीट करने तथा गले से मंगलसूत्र छीनने का आरोप लगाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। लाठी डंडा, फरसा से मारपीट कर घायल कर गले से मंगल सूत्र छीन लेने जा प्राथमिकी दर्ज कराई है।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali