सिसवन में मारपीट की घटनाओं में महिला समेत पांच घायल

0
marpit

परवेज़ अख्तर/सिवान :- जिले के सिसवन थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में हुई मारपीट की घटना में एक महिला समेत पांच लोग घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज स्थानीय अस्पताल में किया गया।जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के ईशोपुर गांव में मंगलवार की सुबह दो पक्षों के बीच आपसी विवाद को ले हुई मारपीट की घटना में तीन लोग घायल हो गए। घायलों में मांझी थाना क्षेत्र के ताजपुर फुलवरिया निवासी मुन्ना महतो, प्रभुनाथ महतो, शंभूनाथ महतो बताए जाते हैं।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

मिली जानकारी के अनुसार तीनों घायल व्यक्ति ईशोपुर अपने रिश्तेदार के यहां आए थे तभी किसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया और मारपीट हो गई। वहीं ग्यासपुर गांव में हुई मारपीट की घटना में ग्यासपुर गांव निवासी अनिल सिंह घायल हो गए। सोमवार की शाम रामपुर गांव में गोबर रखने के विवाद में हुई मारपीट की घटना में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला रामपुर गांव निवासी हरेंद्र यादव की पत्नी शुभावती देवी बताई जाती हैं। सभी घायलों का इलाज सिसवन रेफरल अस्पताल में कराया गया।