बिहार में बाढ़ का कहर: नालंदा-बेगूसराय और भभुआ में घरों में धुसा पानी, हजारों लोग लोग परेशान

0

पटना: बिहार के कई जिलों में बाढ़ ने कहर ढाया हुआ है। नालंदा, बेगूसराय और भभुआ समेत कई जिलों में बाढ़ से तबाही मची है। नालंदा में सकरी, जिरायन, पंचाने नदियां उफान पर है। बाढ़ का पानी नए इलाकों में पहुंच गया है। सीएम नीतीश कुमार बाढ़ से हुई तबाही का जायजा लेने के लिए यहां आ रहे हैं।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

बिहारशरीफ, कतरीसराय, गिरियक और अस्थावां प्रखंडों के बाद रहुई व बिंद प्रखंड भी बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। 550 हेक्टेयर से ज्याफ खेतों में लगी धान, मक्के और सब्जी की फसलें डूब गई हैं। बिहारशरीफ को कतरीसराय से जोड़ने वाली सड़क का डायवर्सन मानपुर के पास टूट गया है। जिला मुख्यालय हारशरीफ के निचले इलाकों में पंचाने का पानी फैल गया है। जिला प्रशासन द्वारा राहत कार्य चलाया जा रहा है।

बाढ़ क्षेत्रों का दौरा करने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार रहुई आ रहे हैं। वहां पंचाने नदी का दुलचंद बिगहा के पास टूटे बांध का जायजा लेंगे। इसके बाद शेखपुरा के शेखपुरसराय जाएंगे। इसके बाद बाढ़ प्रभावित सरमेरा, गिरियक भी जाएंगे। झारखंड में अधिक बारिश होने से जिले की तीन नदियां जिराइन, सकरी और पंचाने उफना गयी हैं। इसके कारण तीन दर्जन से अधिक गांव प्रभावित हैं।

बेगूसराय में तीन दिनों से हो रही बारिश से घरों में घुसने लगा पानी

बेगूसराय में लगातार तीन दिनों से हो रही बारिश से लोगों का जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। कई निचले इलाकों में पानी भर गया है। इससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं शनिवार की सुबह हुई मुसलाधार बारिश से कई सड़कें पानी में डूब गई। बारिश से नगर निगम क्षेत्र के कई मोहल्ले के लोगों के घरों में पानी घुस गया है। बारिश से कई मोहल्ले के रिहइशी इलाकों में पानी भर गया। शहरी क्षेत्र में लोहियानगर, चाणक्य नगर, विष्णुपुर आदि मोहल्ले के लोगों को अधिक परेशानी हो रही है। इन इलाकों में घरों के बाहर पानी जमा हो गया है। चाणक्यनगर मोहल्ले के लोगों ने बताया कि नगर निगम द्वारा जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से सड़क व गड्ढों में इतना पानी जमा हो गया है कि बच्चे इन जमा पानी में मछली मार रहे हैं। साथ ही लोहियानगर की स्थिति भी काफी खराब है। शहर का सारा पानी लोहियानगर में भरता जा रहा है। यहां की आबादी पानी से पूरी तरह घिर गई है। विष्णुपुर चांदनी चौक के पास मुख्य सड़क में भी ठेहुनाभर पानी जमा हो गया है।

भभुआ में गर्ल्स हाईस्कूल के पांच कमरों में घुसा बारिश का पानी

रामगढ़। अपनी खूबियों के कारण अक्सर सुर्खियों में रहनेवाला आदर्श +2 गर्ल्स हाईस्कूल बारिश के सीजन में खामियों के घेरे में है। दो दिन से लगातार हो रही बारिश की वजह से स्कूल के प्रधानाचार्य कक्ष समेत पांच कमरों में पानी घुस गया। शिक्षक व छात्राएं स्कूल पंहुचे तो कैम्पस में जमा पानी देखकर स्थिति असहज हो गई। इंटरमीडिएट के लिए बने नये भवन की ओर प्रार्थना व गांधी जयंती समारोह मनाने की व्यवस्था की गई। इसके बाद स्कूल प्रशासन जलनिकासी के प्रबंध में जुट गया। दस बजे सुबह में बिजली भी गुल थी लेकिन इसके बाद विद्युत मोटर के सहारे जलनिकासी की कवायद शुरू की गई ताकि सोमवार से कक्षाओं के संचालन में बाधा उत्पन्न न हो। हेडमास्टर अनिल कुमार सिंह ने बताया कि तेज बारिश होने पर अक्सर परेशानी का सामना करना पड़ता है। फिलहाल पानी की निकासी विद्युत मोटर से की जा रही है।