भगवानपुर में धान खरीद घोटाले में आरोपित पूर्व पैक्स अध्यक्ष गिरफ्तार

0

परवेज़ अख्तर/सिवान:
जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र के  महम्मदपुर पंचायत के पूर्व पैक्स अध्यक्ष कृष्ण कुमार राय को पुलिस ने गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया। गिरफ्तार पूर्व पैक्स अध्यक्ष पर 2017 में तत्कालीन बीसीओ जितेंद्र कुमार चौरसिया ने धान खरीद के मामले में सरकारी खजाना का गबन का आरोप लगाते हुए थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इस मामले में उनके खिलाफ कोर्ट से वारंट निर्गत था। थानाध्यक्ष विपिन कुमार ने बताया कि एएसआइ आफताब आलम ने गुप्त सूचना के आधार पर रविवार को पूर्व पैक्स अध्यक्ष को गिरफ्तार कर लिया तथा सोमवार को जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

ज्ञात हो कि राशि जमा नहीं करने के कारण महम्मदपुर पैक्स सुपरसीड(अवक्रमित) कर दिया गया था, जिसके कारण महम्मदपुर पैक्स का चुनाव नहीं हो सका। गबन का आरोपित बनते ही कृष्ण कुमार राय फरार चल रहा था। इधर कुछ दिनों से वे पुलिस से बचकर वह अपने घर पर रह रहे थे। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए काफी दिनों से प्रयासरत थी। पुलिस को जैसे हीं इसकी गुप्त सूचना मिली, उसे गिरफ्तार कर लिया।