लकड़ी नबीगंज में आंबेडकर की प्रतिमा का हुआ शिलान्यास

0
ambedkar

परवेज अख्तर/सिवान : जिले के लकड़ी नबीगंज प्रखंड मुख्यालय स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में बुधवार को प्रमुख प्रतिनिधि नरेंद्र सिंह और सीओ मालती कुमारी ने संयुक्त रूप से डॉ. भीमराव आंबेडकर के तैल चित्र पर पुष्प
अर्पित कर एवं फीता काटकर भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा के नव निर्माण को ले
शिलान्यास किया। प्रमुख प्रतिनिधि ने बताया कि सार्वजनिक सहयोग से करीब
पांच से छह लाख की लागत से भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा का नवनिर्माण शीघ्र
पूर्ण कर लिया जाएगा। मौके पर आयोजन समिति के अध्यक्ष दरवेश राम, मुखिया
संघ अध्यक्ष अजीत कुमार सिंह पप्पू सिंह, मुखिया अली हैदर, पूर्व मुखिया
शंकर मांझी, रामप्रवेश मांझी, हरेंद्र मांझी, जदयू प्रखंड अध्यक्ष हरिराम
कुशवाहा, प्रभारी डॉ. राजेश रंजन, प्रधान सहायक रंजन कुमार, बाबुद्दीन
हुसैन, दिनेश प्रसाद, उपमुखिया हरिकिशोर यादव, कुदरत अली, दुखन मांझी,
परशुराम राम, राजेंद्र प्रसाद आदि भी मौजूद थे।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2022-08-26 at 8.35.34 PM
WhatsApp Image 2022-09-15 at 8.17.37 PM
20230302_203826 (1) (1)-compressed