Siwan News

दो पुलिस पदाध्‍ािकारी समेत चार होमगार्ड के जवान निलंब‍ित

परवेज अख्‍तर, सिवान न्यूज़:- दरौली थाना में गुरुवार की रात्रि हुए दो पुलिस पदाधिकारी और होमगार्ड के जवानों में हुए विवाद के बाद शुक्रवार को एसपी नवीनचंद्र झा ने कार्रवाई करते हुए दोनों पुलिस पदाधिकारी और चार होमगार्ड के जवानों को निलंबित कर दिया है। वहीं इस मामले को लेकर माले ने शुक्रवार को प्रतिवाद मार्च भी निकाला था और दोषी पदाधिकारियों की गिरफ्तारी की मांग की। मामला में बताया जाता है कि दरौली थाना परिसर में पदास्थापित पुलिस पदाधिकारी एवं होमगार्ड जवान के बीच हुए गुरुवार की रात किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद थाने के दोनों पुलिस पदाधिकारी जमादार प्रमोद कुमार तिवारी और अवर निरीक्षक रमेश कुमार सिंह ने होमगार्ड के जवानों संग दुर्व्यवहार किया। जिसकी शिकायत जवानों ने वरीय अधिकारियों से की। इस बात की जानकारी एसपी को हुई जिसके बाद एसपी ने कार्रवाई कर दोनों पुलिस पदाधिकारियों संग होमगार्ड के जवानों को निलंबित कर दिया। मामले में सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि दरौली थाना में पदस्थापित होमगार्ड जवान गुरुवार की रात्रि लगभग 10 बजे गश्त से आए और फिर भोजन बनाने के लिए कुछ सामान लेने बाजार गए। जब बाजार से वापस लौटे तो थाना पर जमदार प्रमोद कुमार तिवारी एवं अवर निरीक्षक रमेश कुमार सिंह द्वारा गाली गलौज किया गया। इसको लेकर होमगार्ड जवान ने मैरवा इंस्पेक्टर को कॉल करके सूचना दिया। सूचना पाते ही मैरवा इंस्पेक्टर रात्रि 12 बजे जांच के लिए गए लेकिन वे फिर वापस आ गए। इसको लेकर होमगार्ड के जवानों में रोष आ गया। शुक्रवार की सुबह होमगार्ड के जवान ने डीएम महेंद्र कुमार और एसपी नवीनचंद्र झा को लिखित आवेदन दिया। आवेदन में होमगार्ड के जवानों ने बताया है कि थाना के दोनों अधिकारी रोजाना शराब का सेवन करते हैं लेकिन बड़े अधिकारी होने के नाते हमलोग चुप रहते थे। एसपी को जैसे सूचना इसकी जानकारी मिली इन्होंने जांच कमेटी गठित दिया और तत्काल चार जवानों सहित दो पुलिस पदाधिकारियों को निलंबित कर दिया। मामले में शराब की पुष्टि नहीं हुई है। शिकायत करने वाले होमगार्ड जवान में भृगुनाथ, उमेश कुमार भक्त, उदय शंकर साह, भोला शुक्ल, रामरेखा सिंह, मदन यादव, कृष्णा राम, जगरनाथ शर्मा एवं अमरजीत सिंह शामिल हैं।​

Siwan News

Recent Posts

महाराजगंज: मदर्स डे पर विविध कार्यक्रम का आयोजन

परवेज अख्तर/सिवान: महाराजगंज शहर स्थित उमाशंकर चंपा देवी डीएवी पब्लिक स्कूल में सोमवार को मदर्स…

May 13, 2024

दरौली: संत के बिना नहीं मिलते भगवंत : स्वामी रामस्वरूपाचार्य

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दरौली प्रखंड के सिद्ध गुफा चकरी योगाश्रम पर चल रहे पंचकुंडीय…

May 13, 2024

सिवान: हथियार का भय दिखा सीएसपी संचालक से दो लाख रुपये की लूट

परवेज अख्तर/सिवान: जामो बाजार थाना क्षेत्र के छतीसी और बलडीहां के समीप सोमवार को करीब…

May 13, 2024

सिवान: नौ लोगों के विरुद्ध सीसीए वाद पारित, आदेश के उल्लंघन पर होगी कार्रवाई

परवेज अख्तर/सिवान: लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण व निष्पक्ष रुप से संपन्न कराने को लेकर जिला…

May 13, 2024

दारौंदा: घर पर बदमाशों ने की फायरिंग, बाल-बाल बचे दंपती

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दारौंदा थाना क्षेत्र के धनौती में रविवार की रात एक घर…

May 13, 2024

सिसवन: मेंहदार में पुजारी एवं फुल व्यवसायियों के बीच मारपीट में दोनों पक्ष के एक दर्जन से अधिक घायल

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के सिसवन प्रखंड के ऐतिहासिक बाबा महेंद्रानाथ मंदिर में सोमवार को मंदिर…

May 13, 2024