रघुनाथपुर: सुहागिनें पति की लंबी आयु के लिए करेंगी करवा चौथ का व्रत

0
  • बाजार में इस पर्व को लेकर आम-दिनों की अपेक्षा दिखी भीड़
  • ब्यूटी पार्लर और श्रृंगार प्रसाधन की दुकानों में दिखीं महिलाएं

परवेज अख्तर/सिवान: आज कार्तिक मास के कृष्णपक्ष चतुर्थी के दिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए करवा चौथ व्रत रखेंगी। 24 अक्टूबर दिन रविवार को पड़ रहे इस व्रत को लेकर महिलाओं में पहले से ही उत्सुकता है। इस दिन विशिष्ट संयोग होने से महिलाएं सजने-संवरने और पूरे विधि-विधान के साथ व्रत रखने को लेकर कई दिनों से लगी हुई हैं। रघुनाथपुर बाजार में जेनरल स्टोर, श्रृंगार प्रसाधन की दुकानों और ब्यूटी पार्लर में महिलाएं बड़ी संख्या में देखी गई। रविवार को भी ब्यूटी पार्लर में महिलाएं सजने-सवंरने के लिए पहुंचेंगी। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, करवा चौथ का व्रत रखने से सुहागिन महिलाओं के पति की आयु लंबी होती है। अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद पाने के लिए करवा चौथ के दिन महिलाएं पूरे विधि-विधान से करवा माता, भगवान शिव व मां पार्वती के साथ भगवान गणेश जी की पूजा करती हैं। सभी उपवास रखने वाली महिलाएं रात में चांद को अर्घ्य देकर अपने पति के हाथ से पानी पीकर ही अपना व्रत खोलती हैं। महिलाएं पूरे दिन बिना कुछ खाये-पीए निर्जला व्रत रहतीं हैं। वैसे यह पर्व तो शादीशुदा महिलाएं ही करती हैं। लेकिन, मॉडर्न हो रहे समाज में जिनकी शादी तय हो गई है वें भी इस पर्व को कर रही हैं।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

फल और मिठाई की सबने की खरीदारी

बाजार से महिलाएं फल और मिठाई की भी खरीदारी की। कई ने जेनरल स्टोर से करवाचौथ व्रत का किताब और करवा माता का फोटो लिया। कुम्हारों के यहां से मिट्टी से बने टोटी के बर्तन और दीया लिया। किराने की दुकान से छलनी और पूजा सामग्री की खरीदारी की। जिनके घर की महिलाएं बाजार नहीं गईं थी। उनके घर के पुरुष खरीदारी में जुटे थे। चुनाव कार्य में लगे कर्मी बाजार करके चुनाव ड्यूटी के लिए निकले।