मैरवा के डोमडीह गांव में बंद घर से दस लाख का सामान चोरी

0
  • घर बंद कर इलाज के लिए दिल्ली गया था परिवार
  • घर बनाने के लिए रखा तीन लाख रुपया भी चोरी

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के मैरवा थाना क्षेत्र के डोमडीह गांव में अशोक सिंह के बंद घर से तीन लाख नगदी समेत दस लाख का सामान चोरों ने चुरा लिया। अशोक सिंह पंद्रह दिन पूर्व पिता के इलाज के लिए दिल्ली गए थे। रविवार की दोपहर को दिल्ली से घर में आने पर सामान बिखरा पाया। आसपास के लोगों को चोरी की सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन कर रही है। चोरों ने घर के छत से चढ़कर कमरे का दरवाजा तोड़कर चोरी को अंजाम दिया है। घटना के बाद गांव में चोरों के आने को लेकर दहशत है। डोमडीह गांव के अशोक सिंह अपने पिता हेमनारायण सिंह के इलाज के लिए कुछ दिन पूर्व दिल्ली गये थे।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

इस दौरान परिवार के अन्य सदस्य यूपी के बनकटा स्थित गांव में चले गये थे। पिता के इलाज के बाद घर लौटने पर घर का दरवाजा बंद था। घर में प्रवेश करने पर कमरे के दरवाजे की कुंडी टूटी हुई थी। घर के अलमीरा के खुले होने से पूरा माजरा समझ गये। घर में रखा बॉक्स खुला हुआ था। सामान बाहर निकालकर फेंक दिया गया था। घर बनाने के लिए अलमीरा में रखा तीन लाख रुपया, गले का तीन सेट सोने का हार, सोने की दो अंगूठी, दो सेट झुमका समेत सात लाख का आभूषण गायब था। घटना की जानकारी पुलिस को दी गयी।