गोपालगंज : भोरे के उच्च विद्यालय मिश्रौली में चरित्र निर्माण कला मंच का हुआ उद्घाटन

0

गोपालगंज : जिले के भोरे प्रखंड के शिवबालक सिंह रामनजर सिंह उच्च विद्यालय मिश्रौली के परिसर में शनिवार को चरित्र निर्माण कला मंच का उद्घाटन किया गया। जिसका उद्घाटन विधान पार्षद आदित्य नारायण पांडेय ने फीता काटकर किया। इस मंच का निर्माण उनके ऐच्छिक मद से कराया गया है।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali
WhatsApp Image 2023-11-01 at 2.54.48 PM

सभा को संबोधित करते हुए विधान पार्षद ने कहा कि इस मंच से विद्यालय के बच्चों को अपनी कला का प्रदर्शन करने का अवसर मिलेगा। विद्यालय समाज के सभी वर्गों का प्रतिनिधित्व करता है।जहां सभी लोगों का समान अधिकार होता है। विद्यालय में हीं सबका साथ सबका विकास का नारा चरितार्थ होता है। इसके लिए हम आगे भी अपने दायित्वों का निर्वहन करते रहेंगे। वही इस मंच के निर्माण से ग्रामीणों में खुशी है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाध्यापक मार्केंडेय तिवारी ने की एवं संचालन विद्यालय के शिक्षक बिजय पाण्डेय ने की।मौके पर पूर्व पैक्स अध्यक्ष चन्द्रशेखर पाण्डेय, मण्डल अध्यक्ष संतोष सिंह,जिला उपाध्यक्ष अरबिंद सिंह,युवा मोर्चा के मण्डल अध्यक्ष रविकांत पांडेय,कमलेश प्रसाद,अक्षयवर सिंह,सूर्यबली यादव,बलिराम सिंह,अतुल सिंह,बिपुल सिंह,शम्भू सिंह,बब्बन राय,श्रीकृष्ण राम,शैलेन्द्र दीक्षित,चन्दन तिवारी,शिक्षक अनुज कुमार पांडेय,मदन सिंह,चन्द्रदेव प्रसाद,मनोज यादव,सिद्धार्थ मिश्र,ज्ञानप्रकाश राय आदि थे।