गोपालगंज में कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने से क्षेत्र में हड़कंप

0
corona virus control room
  • लगातार बढ़ रही मरीजों की संख्या
  • लॉक डाउन का नहीं हो रहा पालन

परवेज अख्तर/गोपालगंज :- आज पूरा देश कोरोना महामारी से जूझ रहा है। जिसके संक्रमण को रोकने के लिए प्रशासन काफी सतर्क है। इसी बीच देश के अन्य राज्यों में फंसे प्रवासियों का आने का सिलसिला जारी है। जिसको प्रखंड में बने कोरेंटाइन सेंटरों में रखा जा रहा है। साथ ही समय-समय पर उनका जांच किया जा रहा है एवं सैंपल भी जांच के लिए भेजा जा रहा है। इसी बीच प्रखंड में एक कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने से क्षेत्र में दहशत व्याप्त हो गया है। जो प्रखंड अभी तक कोरोना संक्रमण से मुक्त था। एक पॉजिटिव मरीज मिलने से प्रशासन के भी हाथ-पांव फूलने लगे हैं।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

बताते चले कि वह भोपाल में सेटरिंग का काम करता था। लेकिन लॉकडाउन की वजह से भोपाल में फंसा हुआ था। जो अपने कुछ मित्रों के साथ ट्रक से यूपी के देवरिया तक आया और वहां से पैदल ही कटेया 8 मई को पहुंचा। जिसके बाद उसे प्रखंड में बने को कोरेंटाइन सेंटर कन्या उच्च विद्यालय में रखा गया। 19 मई को उक्त ब्यक्ति का सैम्पलिंग किया गया। जिसका रिपोर्ट शनिवार को पॉजिटिव आया है।
प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश कुमार चौबे एवं स्वास्थ्य प्रबंधक मनोज कुमार ने बताया कि उक्त मरीज में कोरोना का कोई लक्षण नहीं पाया गया है। रूटीन सैंपल जांच में उक्त व्यक्ति का रिपोर्ट पॉजिटिव आया है। एहतियातन प्रखंड मुख्यालय से सटे 3 किलोमीटर के क्षेत्र को सील किया जा सकता है।

वहीं अंचलाधिकारी अफजल हुसैन के अनुसार प्रखंड मुख्यालय से सटे 3 किलोमीटर के परिधी को सील करने पर विचार किया जा रहा है। क्योंकि उक्त मरीज सीधे कोरेंटाइन सेंटर पर आया है। इसलिए संक्रमण फैलने की संभावनाएं काफी कम है।वहीं उक्त मरीज थाना क्षेत्र के करकटहां पंचायत अंतर्गत समोगर निवासी बताया जा रहा है।