गोपालगंज:- अब रात में नहीं भटकेंगे राहगीर, आश्रय स्थल में मिलेगा शरण

0

गोपालगंज: अब बाहर से आने वाले लोगों को रात गुजारने के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। बाहर से आने वाले अब शहर में बनाए गए आश्रय स्थल में शरण ले सकेंगे। मंगलवार को शहर के ब्लाक कॉलोनी परिसर में बनाए गए आश्रय स्थल का नगर परिषद के मुख्य पार्षद तथा कार्यपालक पदाधिकारी ने फीता काट कर उद्धाटन किया। 60 लाख की लगाते से बनाए गए इस आश्रय स्थल में 550 बेड लगाए गए हैं। मुख्य पार्षद हरेंद्र चौधरी ने बताया कि आश्रय स्थल में पचास बेड की व्यवस्था है। यहां एक साथ पचास की संख्या में लोग शरण ले सकेंगे। इसके लिए किसी प्रकार कोई शुल्क नहीं देना होगा। आश्रय स्थल में बेड, चादर, तकिया, मच्छरदानी व कंबल की पूरी व्यवस्था की गई है।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

ताकि यहां आश्रय लेने वालों को कोई परेशानी न हो। उन्होंने बताया कि ठंड कके देखते हुए ऐसी व्यवस्था की गई है। आश्रय लेने वालों के लिए वहां सारी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इसके लिए कर्मचारियों को सख्त निर्देश जारी किया गया है। यहां व्यवस्था बनाए रखने के लिए संबंधित अधिकारियों को लगातार निरीक्षण करते रहने को कहा गया है। ठंड को देखते हुए ऐसी व्यवस्था की गई है कि गरीबों को परेशानी न हो। उन्होंने बताया कि नगर पंचायत की कोशिश रहती है कि सभी को उसका अधिकार और उसके लिए उपलब्ध कराई जाने वाली सुविधाएं मिले। इसमें किसी भी हाल में लापरवाही बर्दास्त नहीं की जाएगी। इस मौके पर प्रधान सहायक प्रमोद कुमार, जमादार धर्मेद्र सिंह, विजय कुमार सिंह, छोटे लाल यादव व अर्जुन मांझी सहित कई लोग मौजूद रहे।