गोपालगंज: बदमाशों ने दहीभाता पंचायत की मुखिया के पुत्र पर की फायरिंग

0

गोपालगंज: जिले के उचकागांव थाना क्षेत्र के दहीभाता गंडक नहर के समीप पंचमुखी मोड़ पर दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने दहीभाता पंचायत की मुखिया के पुत्र पर पिस्तौल से फायरिग कर दी। इस फायरिग में बाएं कंधे में गोली लगने से मुखिया पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जाता है कि उचकागांव प्रखंड की दहीभाता पंचायत की मुखिया इंदुबाला तिवारी के निधन के बाद दहीभाता गांव निवासी इस पंचायत की उप मुखिया चिता देवी ने मुखिया पद का प्रभार ग्रहण किया। मुखिया चिता देवी के पुत्र पिटू यादव रविवार की रात करीब नौ बजे दहीभाता बाजार से बाइक से अपने घर लौट रहे थे।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

इसी दौरान गंडक नहर के समीप पंचमुखी मोड़ पर दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने इन पर पिस्तौल से फायरिग कर दी। इस फायरिग में बाएं कंधे में गोली लगने से मुखिया पुत्र पिटू यादव गिर पड़े। इसी बीच बाइक सवार बदमाश फरार हो गए। गोली की आवाज सुन मौके पर पहुंचे आसपास के लोगों ने घायल मुखिया पुत्र को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां घायल की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उन्हें गोरखपुर रेफर कर दिया।

इस घटना की सूचना मिलने पर सदर अस्पताल पहुंची पुलिस ने घायल के स्वजनों से घटना के बारे में जानकारी ली। इस घटना को लेकर समाचार लिखे जाने तक प्राथमिकी दर्ज नहीं कराई थी। बताया जाता है कि गोरखपुर के एक अस्पताल में रविवार की देर रात चिकित्सकों ने आपरेशन कर मुखिया पुत्र के कंधे में फंसी गोली को निकाल दिया है। मुखिया पुत्र की हालत अब खतरे से बाहर बताई जाती है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।