गोपालगंज: विजिलेंस की टीम ने राजस्व कर्मी को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा, घूस में मांगे थे दस हजार रुपए

0

गोपालगंज: विजिलेंस की टीम ने गोपालगंज के फुलवरिया थाने के बथुआ बाजार में छापेमारी कर एक राजस्व कर्मी को दस हजार रुपए घूस लेते रंगे हाथों दबोच लिया। विजलेंस के हत्थे चढ़ा राजस्व कर्मी गोपाल जी सिंह बताया गया है। बताया जा रहा है कि फुलवरिया थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले एक शख्स से राजस्व कर्मचारी ने दस हजार रुपए घूस की मांग की थी।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

घूस मांगने के बाद उक्त शख्स ने विजलेंस को इसकी शिकायत की। इसके बाद घूस में मांगे गए 10 हजार रुपए लेकर उक्त शख्स राजस्व कर्मचारी को देने गया। इस दौरान विजलेंस की टीम ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया। राजस्व कर्मचारी सारण जिले के रिविलगंज थाना क्षेत्र का रहने वाला है।

विजलेंस की टीम उसे गिरफ्तार करने के बाद पूछताछ के लिए उसे अपने साथ लेकर चली गई। उधर राजस्व कर्मी के गिरफ्तार होने के बाद फुलवरिया अंचल के कर्मियों में हड़कंप मच गया है। उसकी गिरफ्तार चर्चा का विषय बना हुआ है।