गोपालगंज: युवाओं ने निकली विशाल बाइक रैली

0

लगाए भारत माता की जय के नारे

गोपालगंज: आजादी के 75 में अमृत महोत्सव को लेकर पूरे देश में कई जगह आयोजन किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में गोपालगंज जिले की हथुआ प्रखंड के मटिहानी नैन में विशाल बाइक रैली निकाली गई। छाप बाजार से सुबह 9:30 बजे निकली इस विशाल रैली में सैकड़ों की संख्या में युवा मौजूद रहे।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2022-08-26 at 8.35.34 PM
WhatsApp Image 2022-09-15 at 8.17.37 PM
WhatsApp Image 2023-03-22 at 10.10.08 PM (2)

WhatsApp Image 2022 08 14 at 9.33.43 PM 1

सभी युवा हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता की जय के नारे लगाते हुए चल रहे थे। विशाल बाइक रैली का जगह-जगह पर रहवासियों ने फूल माला से स्वागत किया। बाइक रैली में युवाओं का उत्साह चरम पर था। प्रखंड में भ्रमण के बाद बाइक रैली फिर मटिहानी नैन पहुंची और यहीं पर रैली का समापन किया गया। बाइक रैली में प्रिंस कुमार यादव, हरकेश सिंह, संजय सिंह , अखिलेश सिंह, सुधीर वर्मा इत्यादि लोग मौजुद थे।