गोरेयाकोठी: जमीन विवाद में हुई मारपीट में जख्मी युवक की गई जान

  • खेत जोतने से मना किया तो सभी आरोपितों ने लाठी, डंडे, रॉड, तलवार व फरसे से हमला कर दिया
  • एक आरोपित को गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेज दिया
  • घायलों में 35 वर्षीय विजय सिंह की स्थिति गंभीर हो गई थी
  • 01 दिसम्बर को रामू राय के टोले में हुआ था जमीन विवाद
  • 08 लोगों पर मृतक के पिता ने दर्ज करायी है एफआईआर

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के जामो थाने के बरहोगा रामू राय के टोला में जमीन विवाद में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई है। वहीं अन्य घायलों का इलाज चल रहा है। रामू राय के टोला में एक दिसंबर की सुबह सात बजे बलपूर्वक ट्रैक्टर से जमीन जोतकर दखल करने के विवाद में मारपीट हो गई। इसमें कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घायलों में 35 वर्षीय विजय सिंह की स्थिति गंभीर हो गई थी। प्राथमिक उपचार के बाद पीएचसी के डॉक्टर ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया। जहां सदर अस्पताल के डॉक्टरों ने युवक की स्थिति नाजुक बताते हुए पीएचसीएच रेफर कर दिया। घायल युवक पीएमसीएच के आईसीयू में भर्ती था। उसने रविवार की शाम पांच बजे दम तोड़ दिया। जामो थानाध्यक्ष ध्रुव प्रसाद ने बताया कि घटना को लेकर में गोरख सिंह ने एफआईआर दर्ज करायी है। कहा है कि बुधवार की सुबह सात बजे वह अपने खेत में गए थे। देखा कि पवन सिंह, उमेश यादव, पीयूष सिंह, महेश यादव, प्रशांत कुमार सिंह, नीरज महतो, आशीष कुमार व अभिषेक कुमार महतो उसका खेत जोतवा रहे हैं। उन्होंने खेत जोतने से मना किया तो सभी आरोपितों ने लाठी, डंडे, रॉड, तलवार व फरसे से हमला कर दिया। पवन सिंह ने 35 वर्षीय विजय सिंह के सिर पर वार कर दिया। विजय के घायल अवस्था में जमीन पर गिर जाने पर उमेश यादव ने लोहे के रड से कई वार कर किया। मारपीट होता देख रामनाथ सिंह बचाने आए तो महेश यादव ने तलवार से उन पर हमला कर जख्मी कर दिया। हमले में गोरख सिंह के घर के कई सदस्य जख्मी हो गए। एफआईआर दर्ज करने के बाद थानाध्यक्ष ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित अभिषेक कुमार महतो को गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेज दिया।

मौत की खबर पाते ही उसके परिवार में कोहराम मच गया

पीएमसीएच में मृतक विजय सिंह के शव का पोस्टमार्टम हुआ है। विजय की मौत की खबर पाते ही उसके परिवार में कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी रिंकी देवी व उसके दो मासूम बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं उसके माता-पिता व परिजनों के चीत्कार से गांव का माहौल गमगीन हो गया है। एकलौते पुत्र की मौत से जख्मी गोरख सिंह सदमे में हैं। बूढ़े बाप के कंधे पर नौजवान बेटे की अर्थी और दो मासूम बच्चों के रोता हुआ चेहरा देखकर लोगों का कलेजा मुंह को जाता है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि गोरख सिंह ने जमीन विवाद का मुकदमा कोर्ट में किया था। कोर्ट द्वारा विपक्षियों को नोटिस भेजा जा चुका है। मुकदमे से आरोपित काफी नाराज थे। इधर आरोपित पवन सिंह के परिजनों का कहना है कि दोनों तरफ से मारपीट हुई थी। उनलोगों के पक्ष के लोग भी जख्मी हुए हैं। हत्या की इस घटना में वह निर्दोष है। क्योंकि यह नहीं पता कि किसकी लाठी विजय सिंह के सिर पर लगी है।

Siwan News

Recent Posts

नौतन: किशोर के गायब होने से स्वजन चिंतित

नौतन थाना क्षेत्र के नारायणपुर निवासी नथुनी साह के पुत्र नागेंद्र साह शुक्रवार की शाम…

April 29, 2024

असांव: अज्ञात वाहन की टक्कर से विद्युत पोल क्षतिग्रस्त

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के असांव थाना क्षेत्र के फाजिलपुर में शनिवार को एक अनियंत्रित वाहन…

April 29, 2024

सिवान: नरेंद्र मोदी पर सोशल मीडिया पर राजनीति टिप्पणी के आरोप में युवक गिरफ्तार

परवेज़ अख्तर/सिवान: असांव थाना थाना की पुलिस ने कटवार गांव में छापेमारी कर एक युवक…

April 29, 2024

लकड़ी नबीगंज: मारपीट में दो घायल

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के लकड़ी नबीगंज थाना क्षेत्र के नरहन गांव में सोमवार को आपसी…

April 29, 2024

बड़हरिया: सीसी कैमरा से होने लगी बड़हरिया नगर पंचायत क्षेत्र की निगरानी

परवेज अख्तर/सिवान: अब बड़हरिया नगर पंचायत की निगरानी सीसी कैमरे के माध्यम से की जा…

April 29, 2024

हसनपुरा: हथियार के बल पर मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के हसनपुरा एमएच नगर थाना क्षेत्र के पड़री निवासी बलिराम यादव ने…

April 29, 2024