गुठनी: भागवत कथा को निकली कलश यात्रा वातावरण हुआ भक्तिमय

0
kalash yatra in siwan

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के गुठनी प्रख्ंड के श्रीकलपुर में आयाेजित भागवत कथा को ले रविवार को कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा श्रीकलपुर भागवत कथा यज्ञ स्थल से आरंभ होकर पूरे गांव का भ्रमण करते हुए छोटी गंडक नदी पहुंची जहां वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ जल भरा गया। कलश भरने के बाद कलश यात्रा पुन: यज्ञ स्थल पर पहुंची।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2022-08-26 at 8.35.34 PM
WhatsApp Image 2022-09-15 at 8.17.37 PM
WhatsApp Image 2023-03-22 at 10.10.08 PM (2)

यजमान सह अधिवक्ता पवन मिश्र ने बताया कि वृंदावन से पधारे राघवेंद्र शास्त्री महाराज द्वारा प्रतिदिन संगीतमय भागवत कथा का रसपान कराया जाएगा। भागवत कथा चार मार्च तक चलेगा। इस मौके पर मुख्य रूप से धनंजय तिवारी, मनोज तिवारी, किट्टू मिश्र, शिवसागर तिवारी, मंटू प्रभात आदि उपस्थित थे।