गुठनी: प्रेम की परिपूर्णता ही ईश्वर को देती है जन्म: प्रेमभूषण महाराज

0

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के गुठनी प्रखंड के तरका गांव में चल रहे रुद्र महायज्ञ तथा रामकथा सुनने के लिए प्रतिदिन काफी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। आचार्यों के वैदिक मंत्रोच्चारण एवं रामकथा श्रवण से वातावरण भक्तिमय बना हुआ है। महायज्ञ के चौथे दिन शुक्रवार को रामकथा सुनाते हुए कथावाचक प्रेमभूषण महाराज ने कहा कि प्रेम की परिपूर्णता ही ईश्वर को जन्म देती है। जब मनुष्य प्रेम से ईश्वर को समर्पित कर भजन कीर्तन करता है। ईश्वर को उसके निष्काम समर्पण भाव से धरती पर आना पड़ता है।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali
WhatsApp Image 2023-11-01 at 2.54.48 PM

उन्होंने बताया कि मनुष्य अपने जीवन में दुख को जितना करीब से महसूस करता है उतना अगर सुख में सुमिरन करले तो कभी दुख और सुख से विभेद नहीं होगा। उनका स्पष्ट कहना था कि जो कुछ भी मेरा है सब कुछ उसी परमात्मा का दिया हुआ है। मौके पर राजन जी महराज, विनय तिवारी, जेटा वर्मा समेत काफी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे। वहीं महायज्ञ के दौरान सुबह पूजा अर्चना करने एवं यज्ञ मंडप की परिक्रमा करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही।