गुठनी: चुनाव में महिला जनप्रतिनिधियों का बढ़ रहा है कद

0

485 महिला उमीदवारों ने किया है नामांकन दाखिल

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के गुठनी प्रखंड में राज्य व केंद्र सरकार की महिला सशक्तिकरण पर चलाए जा रहे विशेष अभियान का असर साफ दिखाई दे रहा है। मिली जानकारी के अनुसार त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के नामांकन में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया है। यही नहीं इस बार पुरुषों से अधिक महिला उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया है। प्रखंड चुनाव कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार प्रखंड में कुल 906 लोगों ने अपना नामांकन दाखिल किया है। जिनमें 485 महिलाओं व 421 पुरुषों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

इस संबंध में बीडीओ आनंद प्रकाश ने बताया कि मुखिया में कुल 74 उम्मीदवारों में से 41 पुरुषों और 33 महिलाओं ने नामांकन किया। वहीं सरपंच पद के लिए कुल 55 उम्मीदवारों में से 33 पुरुष और 22 महिलाओं ने नामांकन किया। जबकि पंच में 197 उम्मीदवारों में से 81 पुरुष और 116 महिलाओं ने नामांकन किया। वही बीडीसी के लिए 83 लोगों में से 42 पुरुष और 41 महिलाओं ने नामांकन किया। जबकि वार्ड सदस्य के नामांकन में कुल 497 में से 224 पुरुष और 273 महिलाओं ने नामांकन दाखिल किया है।