गुठनी: वृद्ध की हत्या मामले में एक गिरफ्तार

0

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के गुठनी थाना क्षेत्र के देवरिया गांव में 18 अप्रैल को वृद्ध लखन राजभर की सोया अवस्था में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने शुक्रवार की रात एक और आरोपित को गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया। गिरफ्तार आरोपित देवरिया निवासी करण राजभर बताया जाता है। हालांकि इस मामले में पुलिस मुख्य आरोपित को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। थानाध्यक्ष रणधीर कुमार ने बताया कि इस मामले में मृतक के पुत्र अर्जुन कुमार ने गांव के ही उदयभान कुमार उर्फ मंटू, राम इकबाल प्रसाद और वीरेंद्र शर्मा को ही आरोपित किया था।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2022-08-26 at 8.35.34 PM
WhatsApp Image 2023-04-20 at 8.45.32 PM

हत्या के दिन मुख्य आरोपित उदयभान उर्फ मंटू राजभर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। वहीं पूछताछ के दौरान घटना में अन्य लोगों के शामिल होने की जानकारी पुलिस को मिली। उसी के आधार पर पुलिस ने देवरिया गांव के ही करण राजभर को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपित अपने भाई के विवाह में घर आया था, उसी दौरान उसकी गिरफ्तारी की गई है। अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

अपनी राय दें!

Please enter your comment!
Please enter your name here