गुठनी: सड़क दुर्घटना में घायल शिक्षक की हालत गंभीर लखनऊ सहारा अस्पताल में चल रहा इलाज

0

परवेज अख्तर/सिवान: गुठनी-मैरवा मुख्य सड़क पर केल्हरुआ चट्टी स्थित हनुमान मंदिर के पास हुए तीन जनवरी को सड़क दुर्घटना में घायल शिक्षक मनोज सिंह की हालत गंभीर बताई जा रही है। उनका इलाज लखनऊ स्थित सहारा अस्पताल में चल रहा है। घायल शिक्षक गुठनी थाना क्षेत्र के केल्हरुआ निवासी दिग्विजय सिंह उर्फ केशव सिंह के पुत्र हैं।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2022-08-26 at 8.35.34 PM
WhatsApp Image 2022-09-15 at 8.17.37 PM
WhatsApp Image 2023-03-22 at 10.10.08 PM (2)

प्राप्त जानकारी के मुताबिक उनके स्वजनों नें बताया कि तीन जनवरी की देर शाम वे हनुमान मंदिर से पूजा करके वापस आ रहे थे। तभी मैरवा की तरफ से आ रहे अज्ञात वाहन के धक्का लगने से घायल हो गए। स्वजन उन्हें मैरवा एक निजी अस्पताल गए जहां उनकी हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सक द्वारा रेफर कर दिया गया था। स्वजन बेहतर इलाज के लिए लखनऊ स्थित सहारा अस्पताल में भर्ती कराएं हैं। समाचार प्रेषण तक उनकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है।