गुठनी: सरयू में डूबने से छात्र की मौत मामले में यूडी

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के गुठनी प्रखंड के ग्यासपुर में कलश यात्रा के दौरान सरयू नदी में डूबने से खपवा निवासी रमेश यादव के पुत्र नितेश यादव की मौत हो गई। इस मामले में मृतक के पिता ने थाने में यूडी कराई है। ज्ञात हो कि करदासपुर में शनिवार को शतचंडी महायज्ञ को ले कलश यात्रा निकली गई। कलश यात्रा ग्यासपुर स्थित सरयू नदी पहुंची जहां जल भरने के दौरान नितेश स्नान करने लगा। इस दौरान वह गहरे पानी में चला गया। उसको डूबते देख वहां उपस्थित लोगों ने शोर मचाना शुरू किया। आसपास के गोताखोर व लोगों के प्रयास से चार घंटे बाद उसे पानी से बरामद किया गया।

स्थानीय लोगों ने बेहोशी हालत में उसे गुठनी प्राथमिक स्वास्थ्य लाए जहां से चिकित्सक द्वारा सदर अस्पताल रेफर कर दिया। सदर अस्पताल के चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा स्वजनों को सौंप दी है। इस मामले में मृतक के पिता ने थाने में यूडी कराई है। मृतक इस वर्ष मैट्रिक की परीक्षा दे रहा था। इस घटना के दूसरे दिन स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में शोक का माहौल है। आसपास के ग्रामीण स्वजनों को ढाढ़स बंधा रहे थे। थानाध्यक्ष रणधीर कुमार ने बताया की मृतक के पिता के बयान पर यूडी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Siwan News

Recent Posts

बड़हरिया: वेतन नहीं मिलने से आर्थिक संकट से जूझ रहे सफाई कर्मी

परवेज अख्तर/सिवान: बड़हरिया नगर पंचायत के सफाई कर्मियों को दो माह से वेतन नहीं मिलने…

April 23, 2024

महाराजगंज: संगीतमय सुंदरकांड पाठ से वातावरण हुआ भक्तिमय

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के महाराजगंज प्रखंड के बंगरा गांव स्थित रघुवीर सिंह पुस्तकालय सह वाचनालय…

April 23, 2024

आंदर: भगवान राम के आदर्शों पर चलने से ही मानव का कल्याण संभव : रेखा

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के आंदर प्रखंड के छजवा गांव में चल रहे प्रतिष्ठात्मक श्रीरुद्र महायज्ञ…

April 23, 2024

दारौंदा: बुजुर्ग व दिव्यांग मतदाताओं के बीच प्रपत्र 12 घ का वितरण शुरू

परवेज अख्तर/सिवान: दारौंदा लोकसभा चुनाव में छठे चरण में 25 मई को मतदान होना है।…

April 23, 2024

आंदर: युवक की हत्या मामले में आर्केस्ट्रा संचालक समेत दो को जेल

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के आंदर थाना क्षेत्र के गायघाट गांव स्थित जितरा बाबा स्थान के…

April 23, 2024

महाराजगंज: डीएम-एसपी ने किया डिस्पैच सेंटर का निरीक्षण

परवेज अख्तर/सिवान: लोकसभा चुनाव को लेकर जिलाधिकारी मुकुल कुमार गुप्ता एवं एसपी अमितेश कुमार ने…

April 23, 2024