हाजीपुर: अपराधियों ने महिला को घायल कर लूट लिया 2 लाख रुपया

0
mahila

हाजीपुर: नगर थाना क्षेत्र के मड़ई चौक के पास बुधवार को मुंह पर मास्क पहने लुटेरों ने दिन-दहाड़े एक महिला को घायल कर 2 लाख रुपयों से भरा बैग लूट लिया। लूटपाट की घटना का विरोध करने पर लुटेरों ने महिला को पिस्टल के बट से प्रहार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस घटना में महिला का सिर फट गया और वह लहूलुहान हो गई। लुटेरे महिला से दो लाख रुपयों से भरा बैग लेकर भाग निकले। महिला बैंक से रुपयों की निकासी करने के बाद अपने घर बिदुपुर लौट रही थी।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

घटना के संबंध में बताया जाता है कि बिदुपुर की रहने वाली एक महिला स्थानीय इलाहाबाद बैंक की शाखा से रुपए निकालने के लिए आई थी। रुपयों की निकासी करने के बाद वह अपने घर लौट रही थी। महिला ने बैंक से 2 लाख रुपए की निकासी की थी, जिसे मास्क पहने बदमाशों लूट लिया। घायल महिला को इलाज के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है। रुपयों की निकासी करने के बाद महिला अपने पुत्र के साथ रुपए लेकर घर लौट रहे थी। इसी बीच बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने उनका पीछा किया और मड़ई चौक के पास लूटपाट की घटना को अंजाम दिया।

नगर थानाध्यक्ष सुबोध कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि बाइक पर सवार बदमाशों ने महिला से रुपयों से भरा बैग झपट्टा मारकर छीन लिया और भाग निकले। लूटपाट की घटना की जानकारी मिलते ही नगर थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और पूरे मामले की छानबीन शुरू कर दी है। बदमाशों की धरपकड़ के लिए पुलिस ने छापेमारी शुरू कर दी है। इसके साथ ही पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरे को भी खंगाल रही है। हालांकि समाचार लिखे जाने पर अपराधियों का कोई सुराग नहीं मिल पाया है।