हसनपुरा: सड़क दुर्घटना में सिवान से थावे पूजा करने जा रहे महिला सहित एक दर्जन घायल

0

✍️परवेज अख्तर/सिवान: गोपालगंज के उचकागांव थाना के वृंदावन के समीप मंगलवार को सिवान से थावे पूजा करने जा रहे एक दर्जन लोग सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां कुछ लोगों की स्थिति गंभीर होने के कारण चिकित्सक द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2022-09-15 at 8.17.37 PM

घायलों में एमएच नगर थाना क्षेत्र के भीखपुर भगवानपुर निवासी धर्मेंद्र सिंह, पत्नी अनीता देवी, पुत्र प्रतीक कुमार, पुत्री ज्योति कुमारी, करीना कुमारी, कृष्णी कुमारी, विश्वनाथ सिंह व उनकी पत्नी उर्मिला देवी, पुत्री रिंकू कुमारी, पुत्र राजेश कुमार, चंद्रिका यादव के पुत्र वीरेंद्र कुमार, जितेंद्र कुमार के पुत्र बिट्टू कुमार आदि शामिल हैं। इस घटना के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। वहीं घायलों में तीन लोगों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही स्वजनों में कोहराम मच गया। वहीं स्वजन व मित्रगण वहां पहुंचकर घटना की जानकारी ली।