हसनपुरा: बूथ पर पथराव की घटना का आरोपी पकड़ाया

0

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के एमएचनगर थाना क्षेत्र के डीबी पकड़ी बूथ पर हुए पथराव की घटना के एक आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित पकड़ी निवासी कल्याणचंद यादव है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि बूथ पर पथराव की घटना में पुलिस ने 12 नामजद व 40 अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। घटना के दिन पांच लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। 8 अक्टूबर को बोगस वोट डालने को लेकर प्रत्याशियों व समर्थक द्वारा पत्थराव किया गया था। थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार ने बताया कि अन्य फरार चल रहे आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali