हसनपुरा: लाभुक को मिली टेंपो की चाबी

0

परवेज अख्तर/ सिवान:
जिले के हसनपुरा प्रखंड कार्यालय पर शुक्रवार को मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना के तहत प्रधान सहायक अखिलेश कुमार मिश्र द्वारा विनोद साह को टेंपो की चाबी प्रदान किया गया। प्रधान सहायक ने बताया कि इस योजना के तहत प्रत्येक वाहन की खरीदने पर अधिकतम एक लाख की सहायता राशि सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जाती है। अवसर पर विकास मित्र रेनू कुमारी, राजेश राम, ललन पूजा कुमारी, ललन कुमार राम, बसंत कुमार, सुनीता कुमारी, मालती देवी, पूनम देवी, मीना देवी, सुनीता कुमारी समेत सभी विकास मित्र उपस्थित थे।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2022-08-26 at 8.35.34 PM
WhatsApp Image 2022-09-15 at 8.17.37 PM
WhatsApp Image 2023-03-22 at 10.10.08 PM (2)