सिवान के महराजगंज कोरोना संदिग्ध को किया गया होम क्वॉरेंटाइन

0
corona virus

संदिग्ध को घर पहुंचते ही इलाके में मचा हड़कंप

परवेज अख्तर/सिवान:- महराजगंज नगर पंचायत के पसनौली वार्ड संख्या 9 में एक कोरोना संदिग्ध शनिवार की रात घर पहुंचने के बाद इलाके में हडकंप मंच गया। वहीं रविवार को इस बात की जानकारी से शहर वासियों में दहशत का माहौल हो गया। ग्रामीणों ने इस बात की जानकारी अनुमंडल पदाधिकारी मंजीत कुमार को दी। ग्रामीणों की सूचना पर एसडीएम मंजीत कुमार के निर्देश पर बीडीओ नंदकिशोर साह,नगर पंचायात के ईओ अरविंद कुमार सिंह, स्वास्थ्य प्रबंधक महताब अनवर, थानाध्यक्ष मनीष कुमार साहा मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली।वही महाराजगंज प्रखंड विकास पदाधिकारी नंदकिशोर साह ने बताया कि यह मामला नगर पंचायत का है,नगर पंचायत में कार्यपालक पदाधिकारी के द्वारा मामले की जांच की जा रही है। अगर प्रखंड के किसी पंचायत की बात होती तो हमारे द्वारा जांच कराई जाती।वही महाराजगंज नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। संदिग्ध नई दिल्ली से जैसे-तैसे अपने घर पहुंचा है। संदिग्ध व्यक्ति को 14 दिनों के लिए होम क्वॉरेंटाइन के लिए रखा गया है।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali