इफ्तार में शामिल हुए सैकड़ों रोजेदार

0
iftar

परवेज अख्तर/सिवान : रमजान के महीने में दावत-ए-इफ्तार का आयोजन विभिन्न जगहों पर किया जा रहा है जिसमें काफी संख्या में रोजेदार समेत राजनीतिक, सामाजिक कार्यकर्ता शामिल होकर भाईचारा का संदेश दे रहे हैं। इसको लेकर क्षेत्र में भाइचारा एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण दिख रहा है। हसनपुरा प्रखंड के अरंडा हवेली मोहल्ला में शुक्रवार की शाम मुस्लिम नौ जवान कमेटी के द्वारा एक भव्य इफ्तार का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों रोजेदार शरीक हुए। आयोजकों ने बताया कि हर साल इस तरह के आयोजन कर रोजेदारों को इफ्तार कराया जाता रहा है। उनलोगों ने यह भी बताया कि रोजेदार अल्लाह का नेक बंदों में होता है जिसे इफ्तार करवाना ख़ुदा की राह में नेकी का शवाब हासिल करना होता है। इस मौके पर हाफिज समीउल्लाह, मो. फैसल वारसी, मो. शमशाद अली, मो. शौकत अली, सोनू, मो. हुसैन, मो. रजा, नेसार अली, मो. हमीद, मजीद, हाफिज जावेद रजा, मो. मुनमुन अली, मो. अफरोज अली, मो. सोनू अली, मो. राजू, मो. सद्दाम अली, मो. शाह आलम, मो. शाहनवाज अंसारी, नासिर जमशेद, अफसर अली सहित सैकड़ों रोजेदार शामिल हुए। वहीं महाराजगंज अनुमंडल मुख्यालय स्थित निबंधन कार्यालय परिसर में शुक्रवार की संध्या कातिब संघ ने इफ्तार का आयोजन किया, जिसमें सैकड़ों रोजेदारों ने हिस्सा लिया। रोजेदारों ने पहले नमाज अदा किया फिर इफ्तार किया। इफ्तार में महाराजगंज कातिब संघ के अध्यक्ष सुभाष चंद्र,सचिव अजीत कुमार सिंह, जिला सचिव एजाजुल हक, अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह, कोषाध्यक्ष हशरत अली, मो. सलीम हासिफ अली, रंजीत कुशवाहा, जगदीश सिंह सैकड़ों लोग शामिल हुए।[sg_popup id=”5″ event=”onload”][/sg_popup]

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali