अमलोरी सरसर में वाहन की टक्कर से पति की मौत, पत्नी घायल

0
accident

परवेज़ अख्तर/सिवान :- जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के अमलोरी सरसर में शुक्रवार की सुबह बाजार की तरफ जा रहे पति-पत्नी को अज्ञात वाहन चालक ने टक्कर मार दी। इसमें पति की मौके पर ही मौत हो गई। पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को उपचार के स्थानीय लोगों की मदद से सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चला रहा हैं। मृतक अमलोरी सरसर निवासी धनंजय प्रसाद बताया जाता हैं। वहीं घायल उसकी पत्नी जूली देवी है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के अस्पताल लाया गया।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2022-08-26 at 8.35.34 PM
WhatsApp Image 2023-04-20 at 8.45.32 PM

जहां स्वजनों में कोहराम मच गया। श्रीनिवास यादव ने बताया कि पति-पत्नी सिवान आ रहे थे तभी तेज रफ्तार में आ रहे वाहन ने अमलोरी सरसर गांव के समीप टक्कर मार दी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक धनंजय प्रसाद के शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस फरार अज्ञात वाहन की पहचान करने में जुट गई हैं।