परवेज अख्तर/सिवान: जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के हरिहांस निवासी जितेंद्र कुमार का शव शनिवार की देर शाम बेंगलुरु से गांव पहुंचते ही स्वजनों में कोहराम मच गया। स्वजनों के चीत्कार से माहौल गमगीन हो गया। मृतक की पत्नी मंजू देवी शव के समीप बार-बार बेहोश हो जा रही थी। उसे आसपास की महिलाएं संभाल रही थी। वहीं पिता के शव को देख पुत्रियां अंजली कुमारी, अमृता कुमारी व पिंकी कुमारी समेत अन्य स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।
ज्ञात हो कि जितेंद्र कुमार कर पिछले एक वर्ष से बेंगलुरु में एक निजी कंपनी में आक्सीजन गैस की गाड़ी चलाते थे। 23 मार्च को घर से बेंगलुरु गए थे। 30 अप्रैल की दोपहर ब्रेन हेमरेज होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पांच मई को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी। मृतक दो बहन और तीन भाइयों में सबसे छोटा था। सबकी शादी हो चुकी है। मुखिया राजीव कुमार समेत अन्य जनप्रतिनिधियों ने शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया।
नौतन थाना क्षेत्र के नारायणपुर निवासी नथुनी साह के पुत्र नागेंद्र साह शुक्रवार की शाम…
परवेज अख्तर/सिवान: जिले के असांव थाना क्षेत्र के फाजिलपुर में शनिवार को एक अनियंत्रित वाहन…
परवेज़ अख्तर/सिवान: असांव थाना थाना की पुलिस ने कटवार गांव में छापेमारी कर एक युवक…
परवेज अख्तर/सिवान: जिले के लकड़ी नबीगंज थाना क्षेत्र के नरहन गांव में सोमवार को आपसी…
परवेज अख्तर/सिवान: अब बड़हरिया नगर पंचायत की निगरानी सीसी कैमरे के माध्यम से की जा…
परवेज अख्तर/सिवान: जिले के हसनपुरा एमएच नगर थाना क्षेत्र के पड़री निवासी बलिराम यादव ने…