हुसैनगंज: गोपालपुर नगर पंचायत में मुख्य पार्षद साक्षर तो उप मुख्य पार्षद एमए अन्य वार्ड पार्षदों में अधिकतर साक्षर

0

परिणाम घोषित होते ही जमालहाता में जश्न का माहौल

✍️परवेज अख्तर/एडिटर इन चीफ:
हुसैनगंज प्रखंड अंतर्गत नवगठित नगर पंचायत गोपालपुर का चुनावी परिणाम 30 को जैसे ही घोषित हुआ।जमालहाता गांव में ईद जैसा माहौल कायम हो गया। पूरे गांव में जश्न का माहौल रहा।समर्थकों ने विभिन्न पद के विजयी प्रत्याशियों को माला पहनाकर स्वागत किया। पूरा गांव ढोल नगाड़े से गूंज उठा,क्योंकि इस नगर पंचायत में गोपालपुर, जमालहाता और बिरती टोला संलग्न है।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

मुख्य पार्षद पद पर जाकिर इमाम ने 547 मत से और उप मुख्य पार्षद पद पर फहद अहमद ने 1314 मतों के अंतर से जीत दर्ज की है।ये दोनों ही जमालहाता के निवासी हैं। इन दोनों महत्वपूर्ण सीटों पर इनलोगों ने 16 प्रत्याशियों को पछाड़कर कब्जा जमा लिया है। वहीं 10 वार्ड पार्षदों में पांच पर महिला और पांच पद पर पुरुष उम्मीदवार विजयी रहे। इसमें वार्ड संख्या 10 की सकीना खातून ने महज 3 वोट से अपने प्रतिद्वंद्वी जबेरिया खातून को पराजित किया है।

निर्वाचित में मुख्य पार्षद साक्षर तो उप मुख्य पार्षद एमए अन्य वार्ड पार्षदों में अधिकतर साक्षर

गोपालपुर नगर पंचायत में मुख्य पार्षद साक्षर है जबकि उप मुख्य पार्षद की शैक्षणिक योग्यता एमए है। इसके अलावा कुछ वार्ड पार्षदों को छोड़कर अधिकांश वार्ड पार्षद साक्षर हैं। इसके बावजूद स्थानीय लोगों ने इन पार्षदों पर विकास का भरोसा जताते हुए अपना प्रतिनिधि चुन विकास का भरोसा किया है।जानकारी के अनुसार वार्ड एक की पार्षद हेवंती देवी साक्षर, वार्ड के पार्षद मुकेश कुमार इंटर, वार्ड तीन के जोदुर इमाम साक्षर हैं जबकि वार्ड चार की रिफत जहरा तथा वार्ड पांच के पार्षद मेंहदी इमाम की योग्यता स्नातक है।वहीं वार्ड छह के पार्षद शाह आलम अंसारी साक्षर,वार्ड सात के पार्षद कमलरुद्दीन अंसारी साक्षर, वार्ड आठ के पार्षद गुलशन आरा स्नातक, वार्ड नौ की पार्षद नसीमा खातून साक्षर एवं वार्ड 10 की पार्षद साक्षर हैं। इसके बावजूद गोपालपुर नगर पंचायत की जनता ने इन पर विकास का भरोसा जताते हुए अपना प्रतिनिधित्व चुना है।