परवेज अख्तर/सीवान:- जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के जुड़कन कब्रिस्तान के समीप स्थित पोखरे से लापता हुए एक युवक का शव बरामद किया गया है। मृतक जुड़कन भेड़िहारी टोला निवासी रामायण प्रसाद का पुत्र 30 वर्षीय रजनीश प्रसाद था। सुबह छह बजे शौच के लिए गए ग्रामीणों ने शव को देख गांव वालों को सूचना दी। पोखरे में शव होने की खबर फैलते गांव में खलबली मच गई। ग्रामीण शव देखने के लिए घटनास्थल पर पहुंच गए। गांव के ही संजय कुमार ने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने शव को पोखरे से बाहर निकलवाया। शव मिलने की सूचना पर पहुंची रजनीश प्रसाद की बहन रेणु कुमारी ने घटनास्थल पहुंचकर शव की शिनाख्त की। उसने बताया कि मंगलवार की शाम से घर से लापता था। पानी में फूल चुके शव को देखकर प्रथम दृष्टया प्रतीत होता है कि युवक के लापता होने के दिन ही कहीं आसपास हत्या कर शव को पोखरे में फेंक दिया गया। पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। इधर युवक के शव की सूचना मिलते ही परिजनों ने कोहराम मच गया। पत्नी रिंकू देवी एवं मां फुलझड़ी देवी दहाड़े मारकर रो रही थी। आसपास की महिलाएं उन्हें दिलासा दे रही थी। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत के कारणों का पता चलेगा।
नौतन थाना क्षेत्र के नारायणपुर निवासी नथुनी साह के पुत्र नागेंद्र साह शुक्रवार की शाम…
परवेज अख्तर/सिवान: जिले के असांव थाना क्षेत्र के फाजिलपुर में शनिवार को एक अनियंत्रित वाहन…
परवेज़ अख्तर/सिवान: असांव थाना थाना की पुलिस ने कटवार गांव में छापेमारी कर एक युवक…
परवेज अख्तर/सिवान: जिले के लकड़ी नबीगंज थाना क्षेत्र के नरहन गांव में सोमवार को आपसी…
परवेज अख्तर/सिवान: अब बड़हरिया नगर पंचायत की निगरानी सीसी कैमरे के माध्यम से की जा…
परवेज अख्तर/सिवान: जिले के हसनपुरा एमएच नगर थाना क्षेत्र के पड़री निवासी बलिराम यादव ने…