रघुनाथपुर के 16 पंचायतों में 114 मुखिया प्रत्याशी ठोक रहे ताल

0
  • सबसे अधिक 14 मुखिया प्रत्याशी संठी पंचायत से लड़ रहे हैं चुनाव
  • 02 प्रत्याशी फुलवरिया पंचायत से खड़े हैं और 3 लड़ रहे कुशहरा से

परवेज अख्तर/सिवान: त्रिस्तीय पंचायती राज व्यवस्था में फिलहाल सबसे अहम पद मुखिया का माना जा रहा है। इस पद पर विराजमान होने के लिए प्रत्याशी एड़ी-चोटी का जोर लगा दिए हैं। कौन किस पंचायत से मुखिया बननेगा इसका फैसला वोटों की गिनती के बाद ही होगा। लेकिन, सभी प्रत्याशी यहीं दावा कर रहे हैं कि उसका जीतना तो तय है। बहरहाल, रघुनाथपुर प्रखंड में 24 नवंबर को मतदान होना है। यहां 16 पंचायतों में 114 मुखिया प्रत्याशी मैदान में ताल ठोक रहे हैं। सभी घर-घर जाकर वोट मांगने में लगे हुए हैं। प्रखंड में सबसे अधिक प्रत्याशी संठी पंचायत से हैं। यहां से 14 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। इनमें निवर्तमान मुखिया निशा देवी के पति रविशंकर सिंह के अलावा प्रतिमा देवी, अखिलेश कुमार सिंह, राजेश कुमार सिंह, मनोज कुमार सिंह, नथुन पटेल, पुष्पलता देवी, रिना देवी, सविता देवी, सुमन देवी, मालती देवी, नन्ही कुमारी, ओमप्रकाश पांडेय व पूर्व जिला पार्षद अनिल कुमार सिंह चुनावी मैदान में हैं।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

जबकि फुलवरिया पंचायत सिर्फ 2 प्रत्याशी ही चुनावी जंग में एक-दूसरे के सामने हैं। यहां से पूर्व मुखिया अरविन्द कुमार पांडेय की पत्नी आशा देवी और निवर्तमान मुखिया मीना कुमारी मैदान में हैं। आरजेडी के रघुनाथपुर विधायक हरिशंकर यादव के पंचायत कुशहरा से उनके पुत्र व निवर्तमान मुखिया सुरेन्द्र यादव फिर एक बार मैदान में हैं। उनके विरूद्ध कभी सहयोगी रहे चंदन कुमार पाठक व पिछले चुनाव में प्रतिद्धंदी रहे मनन यादव अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं। निखती कला पंचायत से पूर्व छात्र नेता राजीव कुमार श्रीवास्तव, निवर्तमान मुखिया अजीत सिंह, पूर्व मुखिया विनोद कुमार सिंह, गोधन कुमार चौबे, श्रीभगवान सिंह, मनन दुबे व सुरेन्द्र सिंह चुनावी मैदान में हैं।

पूर्व प्रखंड प्रमुख भी लड़ रहीं हैं मुखिया का चुनाव

रघुनाथपुर से निवर्तमान मुखिया ममता देवी के अलावा पूर्व प्रमुख मुन्नी देवी भी मुखिया का चुनाव लड़ रही हैं। इस पंचायत से अन्य उम्मीदवारों में रीता देवी, पूनम देवी, अनीमा देवी, सुमन देवी, रेहाना खातुन, संध्या देवी व रीता देवी शामिल हैं। जबकि राजपुर से निवर्तमान मुखिया विमलेश प्रसाद, विजय ठाकुर, संगीता देवी, संतोष प्रसाद व श्याम प्रसाद, खुजवां से रिंकी कुमारी, सविता देवी, अकबरी बानो, आरती देवी, इंदू देवी और रिंकू देवी, गभीरार से इम्तियाज अली, विनोद चौहान, इमाम हुसैन अंसारी, देवेन्द्र नोनिया, प्रीतम कुमार, गणेश महल्लाह व मुन्ना बीन, चकरी पंचायत से कांति देवी, चंद्रज्योति देवी, शकुंतला देवी, मीना देवी, सरिता सिंह, लीलावती देवी, बबीता देवी, ममता देवी, सोनामती देवी, गीता देवी व रीना देवी, टारी पंचायत से निवर्तमान मुखिया रिंकू देवी, कमलावती देवी, संध्या देवी, सीमा देवी और सुनीता देवी, दिघवलिया से सुग्रीव राम, चन्द्रमा राम, अजय बैठा, भूपेन्द्र कुमार, कमलेश राम, रामपुकार रजक व जगरनाथ राम, नरहन से रामनिवास सिंह, अरविन्द सिंह, फिरोज खां, शंकर सिंह और अंजू देवी, पंजवार से रघुपति मिश्र, राजेश कुमार सिंह, गोपाल बिन, संजीत कुमार दुबे, राजेश कुमार सिंह, राकेश कुमार सिंह, आरती देवी, निवर्तमान मुखिया गोपाल सिंह, दिनेश शर्मा व बिन्दू देवी, बड़ुआ से पूर्व मुखिया आशकरण सिंह की भवज बबीता देवी, निवर्तमान मुखिया आशा देवी, रंजनी देवी, कौशल्या देवी, पप्पी देवी, पुतुल देवी, ज्योति सिंह, सरोज देवी, बबीता देवी व रीमा देवी, गोपीपतियांव से मनोरंजन साह, निमा कुमारी, सुर्यभान शर्मा, जीतेन्द्र कुमार साह, रांधा कुमार साह व सत्येन्द्र साह मैदान में हैं।